सीकर

Khatu Shyam Ji: खाटू में यातायात के लिए अलग थाना, वेंडिंग जोन की पालना के लिए लागू होगा इंदौर मॉडल!

Khatu Shyam Ji: प्रशासन ने खाटूश्यामजी में व्यवस्थाओं को मजबूत करने की तैयारी कर ली है।

2 min read
Apr 13, 2026
खाटूश्यामजी मंदिर। फाइल फोटो- पत्रिका

Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी में लगातार बढ़ती आस्था की कतार को देखते हुए प्रशासन ने अब व्यवस्थाओं को मजबूत करने की तैयारी कर ली है। खाटूश्यामजी में पहली बार बिना मेले के सभी विभागों की मैराथन बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें

Sikar News: भामाशाह की पहल, सरकारी स्कूल के टॉपर को देंगे कार, 5 छात्राओं को एक-एक लाख नकद

सड़क की जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश

जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को खाटू से लामियां तक 27 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क की जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका व मंदिर कमेटी को स्वच्छता पर सबसे ज्यादा फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि खाटू में प्रस्तावित रोपवे को लेकर एक बार फिर नए सिरे से विचार किया जाएगा।

एआइ की मदद से चालान काटने पर चर्चा

खाटू में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सीवरेज और ड्रेनेज की विशेष जरूरत है। नगर पालिका क्षेत्र में इंदौर मॉडल के आधार पर वेंडिंग एवं नॉन-वेंडिंग जोन चिन्हित करने, अवैध ठेला संचालन पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी करने के निर्देश दिए। नॉन-वेंडिंग जोन में अतिक्रमण करने वालों के एआइ की मदद से चालान काटने पर भी चर्चा हुई।

वहीं बारिश के पानी की निकासी के लिए सूरत मॉडल पर आधारित वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर विकसित करने की बात कही। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि खाटूश्यामजी में बढ़ते यातायात दबाव तथा श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाने के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है।

प्रवेश और निकास मार्ग से हटेगा अतिक्रमण

अगले सप्ताह में अतिरिक्त पुलिस जाब्ते की व्यवस्था हो जाएगी। वहीं, यातायात थाने का प्रस्ताव भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाने की व्यवस्था की है। मुख्य मेले के साथ शनिवार, रविवार व एकादशी के मेले पर भक्तों की होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रवेश व निकास मार्ग से अतिक्रमण हटाने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है। नगर पालिका ईओ ने बताया कि मौका मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के लिए उपखंड अधिकारी को पत्र लिखा है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: नायब तहसीलदार बनकर एएनएम को बनाया ‘शिकार’
Updated on:
13 Apr 2026 02:35 pm
Published on:
13 Apr 2026 02:31 pm
Also Read
View All