
सीकर.
Sikar Police Troll on Social Media After lathiCharge on Students : लोकतंत्र की चौखट पर सीकर में बुधवार को कानून व्यवस्था कायम करने वाले जिम्मेदारों ने खुद व्यवस्था को तार-तार कर दिया। रिकांउटिंग से शुरू हुए विवाद के बीच पुलिस ने समझाइश का दामन छोड़ पलभर में अपना दूसरा रूप दिखा दिया। खाकी ने बेटियों को इस तरह बेहरमी से पीटा कि सीकर पुलिस सोशल मीडिया पर जनता के निशाने पर आ गई। छात्रसंघ चुनाव के बाद भी महिला कांस्टेबलों का जाब्ता कम लगाना भी जिम्मेदारों को भारी पड़ गया।
Read More :
कल्याण सर्किल पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बीच पुलिस ने तत्काल लाठीचार्ज कर दिया। यहां पुुरुष कांस्टेबलों ने बेटियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे पहले भी छात्रसंघ चुनाव के दौरान कई बार इस तरह के प्रदर्शन हुए लेकिन पुलिस का इस तरह का चेहरा कभी सामने नहीं आया। हालांकि छात्र संगठन और पुलिस के अपने-अपने दावे हैं।
Read More :
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सीकर पुलिस
राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम पर बुधवार को पुरुष कांस्टेबलों द्वारा एक छात्रा पर लाठीचार्ज करने की फोटो पब्लिश होने के कुछ देर बाद ही सीकर पुलिस सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी। लोगों ने पुलिस को निशाने पर लेते हुए घटना की जमकर आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि क्या यही संवेदनशील सरकार का संवेदनशील प्रशासन है। एक यूजर ने यह भी लिखा कि कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस जिम्मेदार होती है लेकिन, छात्राओं को पीटने का अधिकार पुलिस को किसने दिया ? अगर छात्रा व्यवस्था खराब कर रही थी तो रोकने के लिए क्या महिला पुलिसकर्मी नहीं थी ? पुलिस के ऐसे रवैये के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है।
Read More :