सीकर

REET की तैयारी कर रही ‘सीकर’ की छात्रा की संदिग्ध मौत, पिता ने दोस्त और मकान मालिक पर लगाए आरोप

सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में 25 साल की युवती की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों ने बेटी की हत्या का अंदेशा जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 12:45 PM IST
sikar news
Photo- Patrika Network

Sikar Crime News: सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में 25 साल की युवती की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों ने बेटी की हत्या का अंदेशा जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका के पिता राजेंद्र ने मामला बताया कि उनकी बेटी सीकर में चारणसिंह नगर में दयाचंद के मकान में रहकर रीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शनिवार शाम पुलिस ने मृतक युवती के पिता को बेटी की मौत की सूचना दी।

मकान पर गए तो वहां मालिक दयाचंद ने बताया कि युवती कमरे में खिड़की से लटकी हुई मिली। पुलिस ने राजेंद्र को बताया कि उनकी बेटी फर्श पर पड़ी हुई थी। जब राजेंद्र ने अस्पताल में आकर देखा तो उनकी बेटी के गले में चुन्नी लगी हुई थी। जो एकदम लूज थी, साथ ही गले पर गला घोंटने और पेट के साइड में काफी निशान बने हुए थे।

मकान मालिक व एक लड़के पर लगे आरोप

मृतका के साथ रहने वाली माया ने बताया कि वह लाइब्रेरी में गई हुई थी। पिता ने बताया कि एक युवक कर्मवीर का उनके बेटे के पास फोन आया था, जिसने बताया था की उसकी बहन खत्म हो गई है। युवती की सहली माया के मोबाइल पर भी कर्मवीर के काफी कॉल आए हुए थे।

मृतका के पिता राजेंद्र ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी और अब कर्मवीर का भी फोन बंद आ रहा है। कमरे की स्थिति को और खिड़की पर लटककर मरने की बात देखते हुए साफ है कि उसकी आत्महत्या करना संभव नहीं है। उन्होंने कर्मवीर व मकान मालिक पर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
28 Jul 2025, 12:45 PM IST
Published on: