सीकर

Rajasthan Road Accident: सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत, 2 वाहनों में लगी भीषण आग; हाईवे पर लगा जाम

Sikar Road Accident: राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद दोनों वाहनों में जबरदस्त आग लग गई।

2 min read
Apr 06, 2026
भीषण हादसे के बाद वाहनों में लगी आग। फोटो: पत्रिका

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद दोनों वाहनों में जबरदस्त आग लग गई। ऐसे में स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। ऐसे में वाहना चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 11 बजे सीकर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर पिपराली के पास भैरू स्टैंड पर हुआ। जहां एसयूवी और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें

Jaipur Accident: ट्रॉली में घुसी बाइक, भाई-बहन की मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, पिता गंभीर

पिपराली के पास हुआ हादसा

बाइक सवार दोनों युवक सीकर की ओर से आ रहे थे और अपने गांव जा रहे थे। वहीं, एसयूवी उदयपुरवाटी से सीकर की तरफ जा रही थी। तभी पिपराली के पास भीषण हादसा हो गया। एसयूवी से टकराने के बाद बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऐसे में आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतकों की पहचान रामचंद्र गोस्वामी और मुकेश गोस्वामी निवासी पुरोहित का बास लक्खीपुरा के रूप में हुई है। दोनों मृतक एक ही परिवार के हैं और रिश्ते में भाई लगते हैं।

कोटपूतली-कुचामन स्टेट हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद दोनों वाहनों मे लाग लग गई। ऐसे में कोटपूतली-कुचामन स्टेट हाईवे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हाईवे पर करीब 2 घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सुचारू करवाया गया।

मजदूरी कर परिवार का करते थे पालन-पोषण

दोनों मृतक युवक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मृतक मुकेश के चार बच्चियां हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुमन बेसुध हो गई। उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है और नए मेहमान के आने से पहले ही घर में मातम पसर गया। वहीं, मृतक रामचंद्र के एक लड़की और दो लड़के हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, सपोटरा थाने के SI की मौत, 2 कॉन्स्टेबल सहित 3 लोग घायल

Also Read
View All
राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बोले राधामोहन दास अग्रवाल- CM अकेले तय नहीं करते, हम सामूहिक सहमति से लेते है फैसले

Sikar: शादी का झांसा देकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से बलात्कार, सोशल मीडिया पर बने थे दोस्त, पहले से शादीशुदा था युवक

Motivational: 12वीं में 91% अंक और आंखों में आंसू… रुला देगी मौत को मात देने वाले सीकर के सचिन की ये कहानी

RPSC SI Exam 2026: ‘प्लीज एंट्री दे दो…’, 3 साल की मेहनत पर फिरा पानी, कुछ मिनट लेट हुई 4 अभ्यर्थी, हाथ जोड़कर करने लगीं मिन्नतें

‘कपड़े सिलवाने जा रही हूं’ कहकर निकली नाबालिग लड़की, फोन पर बात करने वाले रिश्तेदार के साथ लापता; मचा हड़कंप

अगली खबर