सीकर

Sikar Results : हॉट सीट वार्ड-3 में नहीं चला सोशल मीडिया का जादू, चर्चित बबली झुरिया को मिली हार, कौन हैं जानें?

Sikar Results : सीकर पंचायत चुनाव में कई हॉट सीट होने की वजह से काफी चर्चा में रही। जिला परिषद के वार्ड तीन की प्रत्याशी बबली झुरिया के रिजल्ट पर पर सभी की निगाहें थीं। जानें बबली झुरिया कौन हैं?
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 5:07 PM IST
sikar zila parishad ward 3 results babli jhuria defeat rajni kumari win
Sikar Results : मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बबली झुरिया। फाइल फोटो एआइ

Sikar Results : सीकर. पंचायतीराज चुनाव में कई सीट हॉट सीट होने की वजह से काफी चर्चा में रही। इनके परिणाम पर भी सबसे ज्यादा निगाहें रहीं। जिला परिषद के वार्ड तीन की प्रत्याशी बबली झुरिया तीसरे स्थान पर रही। झुरिया ने 5783 वोट हासिल किए। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने की वजह से उनके परिणाम पर सभी की निगाहें रही। सीकर जिला परिषद वार्ड नंबर 3 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रजनी कुमारी ने जीत दर्ज की। RLP प्रत्याशी बबिता झूरिया को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की पत्नी गणपति बाटड़ भी चुनाव नहीं जीत पाईं।

वहीं सीकर जिला परिषद के वार्ड 44 में माकपा प्रत्याशी रेखा जांगिड़ ने 3594 वोट हासिल किए। वे एक बार जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी है। इसी तरह वार्ड 17 में माकपा प्रत्याशी सुभाष जाखड़ ने 4177 वोट हासिल कर दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। सुभाष छात्र राजनीति से निकल कर आए हैं। वहीं वार्ड 11 में माकपा के प्रत्याशी रहे किशोर मांडोता को 5522 वोट मिले। जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव मांडोता के चुनाव परिणाम पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई थी।

वहीं वार्ड 13 में भाजपा तीसरे स्थान पर रही, जबकि माकपा यहां दूसरे स्थान पर रही। इसको लेकर भी सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं है। इसके अलावा धोद में पूर्व उप जिला प्रमुख अनोखू के क्षेत्र में भाजपा की जीत ने विरोधियों को करारा झटका दिया है।

कौन हैं बबीता झुरिया

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बबीता झुरिया (बबली) ने RLP के टिकट पर सीकर जिला परिषद के वार्ड नंबर-3 से नामांकन भरा है। इस वजह से यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया था। बबीता झुरिया मारवाड़ी और शेखावाटी क्षेत्र की देहाती बोली में अपना कंटेंट बनाती है। अपनी रील्स, वीडियोज और देसी अंदाज की वजह से वे सोशल मीडिया पर खासी लोकप्रिय हैं। उनके नामांकन दाखिल करते ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था।

सीकर जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 3 से बबीता झुरिया के मैदान में उतरने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो गया था। बबीता के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की पत्नी गणपति बाटड़ और कांग्रेस से रजनी कुमारी मैदान में थीं।