सीकर

खाटू नगरी तक कब चलेगी ट्रेन? 254 करोड़ की लागत से बनना था 17.9KM का रेल ट्रैक, लेकिन आ गई ये बड़ी अड़चन

Khatu Shyam Ji Rail Line Project: बाबा श्याम की खाटूनगरी तक रेल के सफर का सपना सियासत में उलझ गया है। रेलवे ने खाटूश्यामजी में लामिया रोड पर चारण मैदान के पास रेलवे स्टेशन बनाना तय किया था।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2025, 9:10 AM IST
Ringas-and-Khatu-Shyamji-Rail-Track

Khatu Shyam Ji Rail Line Project: खाटूश्यामजी। बाबा श्याम की खाटूनगरी तक रेल के सफर का सपना जमीन आवप्ति की सियासत में उलझ गया है। यहां केन्द्र सरकार ने पिछले साल मार्च में 254.06 करोड़ रूपए का बजट पास कर रींगस से खाटूश्यामजी के बीच 17.9 किमी की नई रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दी थी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मई-जून 2026 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर मार्ग पर रेल चलाने का दावा किया था। लेकिन, रेलवे की अधिसूचना के बाद रास्ते की भूमि आवप्ति को लेकर सार्वजनिक नोटिस जारी किए तो किसानों ने राजनीतिज्ञों और भू-माफिया के दबाव में मार्ग बदलने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है।

चारण मैदान के पास बनना था स्टेशन

गौरतलब है की रेलवे ने खाटूश्यामजी में लामिया रोड पर चारण मैदान के पास रेलवे स्टेशन बनाना तय किया था। रेलवे अधिकारियों ने यहां श्याम मंदिर की तर्ज पर हाइटेक व मॉडल स्टेशन बनाने का दावा भी किया था।

लेकिन, अब तक रेल का मार्ग ही तय नहीं होने पर जून 2026 तक रींगस- खाटूश्यामजी मार्ग पर रेल चलाने का रेल मंत्री का वादा भी बेपटरी होता नजर आ रहा है।

अभी बन रही है प्रोजेक्ट रिपोर्ट

अभी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन रही है। पूरा काम कब तक होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते।
-कैप्टन शशि किरण, उत्तर पश्चिमी रेलवे

श्याम भक्तों और क्षेत्रवासियों की रेलगाड़ी की आस जरूर पूरी होगी

बोर्ड से जो कार्य स्वीकृत हुआ है, वह जरूर होगा। इसमें कोई बदलाव भी नहीं होगा। काम को लेकर लोगों को केवल गुमराह किया जा रहा है। श्याम भक्तों और क्षेत्रवासियों की रेलगाड़ी की आस जरूर पूरी होगी।
-अमराराम, सांसद, सीकर


यह भी पढ़ें

Updated on:
8 Jan 2025, 9:10 AM IST
Published on: