सीकर

Today Weather: थम गई बारिश, अब उत्तरी हवाओं से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 11 नवंबर तक राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast: राजस्थान में बारिश थमने के बाद अब उत्तरी हवाओं के चलते सर्दी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिर सकता है।

less than 1 minute read
Nov 06, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब मौसम शुष्क हो गया है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। साथ ही उत्तरी हवाएं चलने से राजस्थान में सर्दी का जोर बढ़ता जा रहा है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुष्क मौसम के कारण आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार है।

ये भी पढ़ें

4KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवाएं, राजस्थान में बारिश के बाद IMD ने दिया लेटेस्ट अलर्ट, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

सीकर की वेदर रिपोर्ट

सीकर में बुधवार सुबह से मौसम साफ रहा। उत्तरी हवाएं चलने के कारण दिन में सर्दी का जोर रहा। अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट आई। शाम होते ही सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। सीकर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री दर्ज हुआ।

11 नवंबर तक मौसम का पूर्वानुमान

बारिश थमने के बाद मौसम विभाग ने किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं दी है। राजस्थान के सभी जिलों में आज से 11 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी, जिससे इस महीने के आखिर तक कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस शहर में 1109 भूखंडों के लिए 7 नवंबर है अंतिम तिथि, हाथ से न जानें दें मौका

Updated on:
07 Nov 2025 08:32 am
Published on:
06 Nov 2025 08:16 am
Also Read
View All

अगली खबर