सीकर

Sikar: 6KM लंबे बाईपास के जमीन अधिग्रहण के विरोध में उतरे किसान, UIT पर लगाए ये गंभीर आरोप

Land Acquisition Protest: सीकर के किसानों ने बीकानेर हाइवे से नवलगढ़ रोड को जोड़ने वाले 6 किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए ज़मीन अधिग्रहण पर आपत्ति जताते हुए धरना शुरू किया।

less than 1 minute read
Jan 13, 2026
कलक्ट्रेट में धरना देते हुए ग्रामीण (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan News: सीकर जिले में बीकानेर हाइवे को नवलगढ़ रोड से जोड़ने वाले लगभग साढ़े 6KM लंबे बाईपास के जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने UIT पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार से कलक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे किसानों ने UIT की कार्यप्रणाली और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में यहां नए बाईपास के लिए UIT ने 70% जमीन अधिग्रहण का काम पूरा, विरोध में उतरे दो गांवों के खातेदार

किसानों ने ये लगाए आरोप

किसानों का कहना है कि UIT ने नियमों का उल्लंघन कर चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूआइटी ने न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। उनका कहना है कि बाईपास निर्माण के लिए सौहार्दपूर्ण तरीके से अधिग्रहण होना चाहिए था, लेकिन गैरकानूनी तरीके से उनकी ज़मीन ली गई है।

किसानों का आंदोलन जारी

किसानों के इस आंदोलन को विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। धरने में भैरूपुरा, भादवासी, और जगमालपुरा के ग्रामीणों ने भी भाग लिया और कहा कि यदि UIT ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में शामिल हुए प्रमुख लोग

धरने में शामिल भैरूपुरा, भादवासी व जगमालपुरा के ग्रामीणों ने कहा कि यूआइटी के निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने को उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, स्वतंत्रता सेनानी बलदेव सिंह भामू, लक्ष्मण सिंह भामू, मदन सिंह फगेडिया, मोहनलाल, पन्नेसिंह, विद्याद्यर भामू, जगदीश भामू आदि मौजूद रहे।

किसानों का कहना है कि जब तक UIT की ओर से निष्पक्ष कदम नहीं उठाए जाते उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। ये मुद्दा क्षेत्र के विकास और किसानों के अधिकारों से जुड़ा हुआ है, जिस पर सरकार को ध्यान देना जरूरी है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

ये भी पढ़ें

PM Jan Aushadhi Kendra : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, सभी जिला अस्पतालों में प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र होंगे शुरू, आदेश जारी

Published on:
13 Jan 2026 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर