सिंगरौली

परवीन के बाद रचना ने सिंगरौली जिले का बढ़ाया मान, अण्डर 19 क्रिकेट में चयन

बालिका अंडर 19 क्रिकेट टीम
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 11:22 PM IST
After Parveen, the creation of Singrauli district has increased value, selection in Under 19 cricket
After Parveen, the creation of Singrauli district has increased value, selection in Under 19 cricket

सिंगरौली. म.प्र बालिका अंडर 19 क्रिकेट टीम में जिले से रचना यादव का चयन हुआ है। रचना यादव को उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के चलते मध्यप्रदेश की बालिका अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इसके पहले भी रचना मध्यप्रदेश की बालिका अंडर 16 क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी है। नुजहत परवीन के बाद यह दूसरा मौका है जब किसी बालिका का चयन मध्यप्रदेश की बालिका अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ है।

संभाग से दो खिलाडिय़ों का चयन
रीवा संभाग से दो खिलाडिय़ों का चयन हुआ, जिसमें रीवा जिले की नित्या तिवारी के साथ सिंगरौली की रचना यादव शामिल है। नित्या तिवारी को टीम का कप्तान बनाया गया है। सिंगरौली जिले के जयंत में रहने वाली रचना यादव अपने हरफन मौला खेल के लिए जानी जाती है गेंद और बल्ले दोनों के साथ अपने प्रदर्शन को हमेशा बेहतर करने के प्रयास में लगी रहती है। रचना के क्रिकेट के प्रति जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने क्रिकेट को अपना कॅरियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया और स्वत: अध्ययन करने लगी ताकि क्रिकेट खेलने में स्कूल बाधा न बन सके।

10वीं की परीक्षा देगी रचना
रचना यादव इस वर्ष ओपन से 10 वीं की परीक्षा देगी। रचना स्कूल की तरफ से भी काफी क्रिकेट खेल चुकी है। जिसमें वर्ष 2016 -17 में गया में आयोजित डीएवी जोनल स्पोट्र्स और जम्मू में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोट्र्स शामिल है। पिछले वर्ष रचना यादव रीवा की संभागीय बालिका अंडर 16, बालिका अंडर 19 और महिला सीनियर क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकीं है। जिसमे अंडर 16 की कप्तानी करने का भी मौका मिला था। रचना क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेलों में स्कूल का प्रतिनिधित्व कर विजेता के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। सिंगरौली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कांतदेव सिंह, चेयरमैन आरके सिंह, सचिव विजयानन्द जायसवाल, सह सचिव पुरुषोत्तम सिंह, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सिंह, सदस्य एमडी कीर्ति, राजमोहन श्रीवास्तव, सुखविंदर सिंह, डीएस तोमर, राकेश बहादुर सिंह, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, सतीश राय, परवेज अहमद, प्रमोद सिंह तोमर, रामेश्वर मंडल और जिले के खेल प्रेमियों ने रचना यादव के मध्यप्रदेश बालिका अंडर 19 टीम में चयन के लिए खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Published on: