सिंगरौली

Singrauli News: भाजपा विधायक की कार की फायर ब्रिगेड से सफाई का वीडियो वायरल

BJP MLA Car Wash Fire Brigade: नगर निगम की आपातकालीन सेवा पर उठे सवाल, कांग्रेस बोली- ये सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग है, दो कर्मचारी वीडियो में फायर ब्रिगेड के पानी से विधायक की कार धोते दिख रहे हैं।
less than 1 minute read
Singrauli BJP MLA Car Wash Fire Brigade
bjp mla car wash fire brigade viral video, विधायक की कार फायर ब्रिगेड से धोते कर्मचारी (Source-Patrika)

Singrauli BJP MLA Car Wash Fire Brigade: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में नगर निगम की आपातकालीन सेवा के लिए दमकल वाहन के कथित निजी उपयोग का मामला सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार सुबह सामने आए एक वीडियो में दमकल वाहन के पानी से दो कर्मचारी सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की निजी कार की सफाई कर रहे हैं। यह वीडियो मंगलवार सुबह का बताया गया है। वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और सरकारी संसाधनों के उपयोग को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

फायर ब्रिगेड के पानी से धुली विधायक की कार

दमकल वाहन का इस्तेमाल आमतौर पर आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए किया जाता है। ऐसे में यदि सरकारी दमकल वाहन का उपयोग विधायक के निजी वाहन की धुलाई या सफाई के लिए किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद गंभीर सवाल खड़ा होता है कि आपातकालीन संसाधनों का उपयोग किस नियम और अनुमति के तहत किया गया। वीडियो में दो कर्मचारी दमकल वाहन से पानी लेकर कार की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान का कहना है कि नगर निगम के संसाधन सार्वजनिक सेवा के लिए हैं। उनका उपयोग निजी कार्यों में नहीं होना चाहिए। यह सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग है। सत्ता के नशे में चूर विधायक की मनमानी है और इसमें नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही साफ झलक रही है। यह सत्ता का तानाशाही रवैया है। करीब चार वर्ष पहले नगरीय प्रशासन की ओर से स्पष्ट आदेश है कि दमकल वाहन का उपयोग किसी धुलाई के लिए नहीं किया जाएगा। लेकिन उस आदेश का उल्लंघन किया गया है।

Updated on:
25 Aug 2026 08:46 pm
Published on:
25 Aug 2026 08:46 pm