सिंगरौली

बड़ी घटना: दामाद ने कर दी ससुर की हत्या, जानिए क्या हुआ अंजाम

पारिवारिक विवाद बना कारण...
less than 1 minute read
Oct 21, 2018
Father-in-law Murder, murderer arrested by police in Singrauli
Father-in-law Murder, murderer arrested by police in Singrauli

सिंगरौली. कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपराकुरंद गांव में ससुर की हत्या करने वाले आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को छत्तीसगढ़ के बलंगी गांव में दबिश देते हुए घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने यह हत्या पारिवारिक विवाद को लेकर किया है।

हत्या के बाद हो गया था फरार
जानकारी के अनुसार पिपराकुरंद गांव में शुक्रवार की शाम 6 बजे आरोपी बलंगी निवासी रामचरन पिता शिव प्रसाद बैगा उम्र 27 वर्ष अपने ससुर रामधारी बैगा पिता तिलई बैगा उम्र 45 वर्ष की हत्या कर फरार हो गया था। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी। जिसे रविवार को कोतवाली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बलंगी गांव में दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया।

घर जमाई बनकर रहता था दामाद
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते पुलिस के सामने सारी बात बयां की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। कोतवाल मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी व मृतक रिश्ते में दामाद व ससुर हैं। आरोपी अपने ससुर के घर जमाई के रूप में रहता था। छठी का कार्यक्रम घर पर होने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस पर आरोपी ने मृतक के गले पर टांगी से वार कर हत्या कर दी। उक्त कार्रवाई में एसआई सोनकर, भावना सिंह, प्रआर डीएन सिंह, अरविन्द द्विवेदी, पिन्टू राय, आरक्षक संजय परिहार, महेश पटेल, पंकज सिंह, प्रवीण शामिल रहे।

Updated on:
21 Oct 2018 10:47 pm
Published on:
21 Oct 2018 10:47 pm