9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी जमीन पर हैं कब्जा तो बांध लें बोरिया बिस्तर, हटाया जाएगा अतिक्रमण

बनाई गई योजना...

less than 1 minute read
Google source verification
Encroachment on road in Biloniji Residential Plan in Singrauli

Encroachment on road in Biloniji Residential Plan in Singrauli

सिंगरौली. शहरी क्षेत्र के बिलौंजी आवासीय योजना में सडक़ सीमा में चिह्नित किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की ओर से तैयारी हो रही है। इन दिनों चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शहरी क्षेत्र में कई जगह सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामले हो रहे हैं। इस संबंध में चुनाव आचार संहिता के दौरान होने वाले अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए नगर निगम अमले की चौकसी बढ़ानी पड़ी है।

शहरी क्षेत्र की बिलौंजी आवासीय योजना में इसी सप्ताह चुनाव आचार संहिता के दौरान सडक़ भूमि पर तीन जगह अतिक्रमण का मामला पकड़ा गया। यह मामला सामने आने पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण करने वाले तीन लोगों की पहचान कर उनको नोटिस दिए गए तथा तीनों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। नगर निगम के राजस्व विभाग सूत्रों के अनुसार नोटिस में दी गई अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी व अतिक्रमण विरोधी दस्ते की ओर से तीनों जगह अतिक्रमण तोड़ा जाएगा।

बताया गया कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही वहां से सामान भी जब्त किया जाएगा। बताया गया कि फिलहाल नगर निगम अमला चुनाव प्रशिक्षण व इसकी तैयारी में जुटा है। इसके बावजूद समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर इसे तोडऩे के लिए तय समय पर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इसके साथ ही सभी राजस्व निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करने व अतिक्रमण के किसी भी प्रयास की तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया गया है।