सिंगरौली

जल संरक्षण को झटका: वाटर हार्वेस्टिंग बिना बनाए उसके नाम पर ननि ने मकान मालिकों से वसूल लिए 50 लाख से ज्यादा

बिल्डिंग परमिशन में वाटर हार्वेस्टिंग की अनदेखी
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2018, 2:29 AM IST
In the name of Water Harvesting, Nani has given 50 lakhs to landlords
In the name of Water Harvesting, Nani has given 50 lakhs to landlords

सिंगरौली. नगरीय क्षेत्र में बिना वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए ही बिल्डिंग परमिशन जारी की जा रही है। जबकि वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर सभी मकान मालिकों से रकम वसूली जाती है। जानकारी के अनुसार, मौजूदा वक्त में वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर 50 लाख से ज्यादा रकम नगर निगम के पास जमा है। सवाल यह है कि बिना हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाय ही नगर निगम में मकान मालिकों से फीस जमा कर रहे हैं। अगर बिल्डिंग परमिशन जारी करते समय ही नगर निगम प्रशासन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर जोर देता तो शायद जल संरक्षण को झटका नहीं लगता। कार्यपालन यंत्री वीपी उपाध्याय ने बताया कि जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने की अनिवार्यता गर्मी से पहले तय की जाएगी, क्योंकि केन्द्र सरकार इस पर ज्यादा जोर दे रही है। इस बारे में पीएम कार्यालय से एक पत्र भी भेजा गया है। ताकि जल संरक्षण की दिशा में बेहतर किया जा सके।

लगातार गिर रहा जलस्तर
जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है, बावजूद जलसंरक्षण के प्रयास नहीं हो रहे हैं। स्टॉप डैम, खेत तालाब जैसी योजनाएं भ्रष्टाचार के चलते परवान नहीं चढ़ सकीं। इधर, नगरीय क्षेत्र में बनाए जा रहे मकानों में भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने पर जोर नहीं दिया जा रहा है। जबकि नगर निगम में वाटर हार्वेस्टिं सिस्टम लगाने के नाम पर मकान मालिकों से फीस वसूल रहा है। जानकारी के लिए बताते चलें कि नगरीय क्षेत्र में मकान बनाने के लिए नगर निगम से बिल्डिंग परमिशन लेना जरूरी है। हालांकि ज्यादातर लोग अधिकारियों की मिलाभगत से परमिशन भी नहीं लेते हैं। जो परमिशन भी लेते हैं, वो मानक के अनुसार मकान नहीं बनाते हैं। परमिशन में यह भी शर्त होती है कि छत का पानी बाहर बाह का व्यर्थ न हो इसलिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाएगा। इसके बाद ही पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

तीन तरह से जमा होता है शुल्क
वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर नगर निगम तीन तरह के शुल्क जमा कराता है। तीनों शुल्क जमीन के अनुसार तय किए जाते हैं। पहला साढ़े सात हजार रुपए प्रति मकान मालिक, दूसरा दस हजार रुपए प्रति मकान मालिक और तीसरा १५ हजार रुपए प्रति माह। बिल्डिंग परमिशन लेते समय ही वाटर हार्वेस्टिंग के लिए शुल्क जमा कराए जाते हैं। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, कोई भी मकान मालिक पूर्णता प्रमाण पत्र लेने नगर निगम नहीं आता है। इधर, नगर निगम के अधिकारी जांच करने भी नहीं जाते हैं। नतीजतन बिना वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के ही लोग मकान बनवा रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में करीब ५० हजार मकान हैं। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के बाद मकान मालिक जमा फीस वापस ले सकता है।

Published on: