
Influencer Nidhi Tiwari case update:मध्य प्रदेश के सिंगरौली के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी मामले में पुलिस की जांच चौथे दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। निधि की मां और छोटी बहन ने निधि के मित्र दिल्ली निवासी सोनू सिंह (कथित बोय्रफ्रेंड) पर अपमानित और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, छोटी बहन द्वारा डिटेल में पहचान बताने और जीएस ग्रैंड होटल से आधार कार्ड मिलने के बावजूद पुलिस को अब तक सोनू सिंह का कोई भी सुराग नहीं मिला है।
परिजनों ने सोनू सिंह पर इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी को गलत उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोनू सिंह कॉल पर निधि से अभद्र भाषा में बात करता था। वह उसे आए दिन अपमानित करता था जिससे निधि अपने कमरे में बैठकर रोया करती थी। बताया जा रहा है कि परिवार द्वारा लगाए इस आरोप साबित होते हैं तो ही सोनू सिंह पर बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज होगा। हालांकि, पुलिस की जांच की कोई स्पष्ट दिशा तय नहीं होने से अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं हो सका है।
जानकारी के लिए बता दें कि, निधि की छोटी बहन ने सोनू सिंह का हुलिया बताया था। उसने बताया था किसोनू का रंग गोरा और हल्की दाढ़ी है। वह लंबा है और उसकी गले के पास एक टैटू है जिसमें 'मां' लिखा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोनू सिंह की तलाश की जा रही है। एक टीम दिल्ली भेजी गई है, लेकिन बुधवार को उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसके ठिकाने को लेकर भी पुलिस गुमराह है। कोई उसे दिल्ली का बता रहा है तो कोई पंजाब का। मोरवा के होटल में उसका जो आईडी जमा कराया गया था, वह झारखंड का निकला।
अब मामले को लेकर यह भी सवाल खड़ा हो रहा कि अगर कथित प्रेमी बेकसूर है तो वह खुद सामने आकर है पुलिस को पूरी जानकारी क्यों नहीं दे रहा? उसे पूरी घटना की जानकारी है। यदि उसने निधि को परेशान नहीं किया तो वह उसके परिवार और पुलिस से क्यों छुप रहा है? उसकी तलाश में संबंधित कंपनी के दिल्ली और वैढ़न स्थित ऑफिस के अधिकारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि उसके वास्तविक ठिकाने तक पहुंचा जा सके। पुलिस अफसरों का कहना है कि पूरे मामले में उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।