सिंगरौली

निधि तिवारी मौत मामले में बड़ा खुलासा, शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था सोनू सिंह

Nidhi Tiwari death case update: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी मामले में मां और बहन ने कथित प्रेमी सोनू सिंह के खोले राज। परिजनों ने बताया- सोनू निधि की हर गतिविधि पर रखता था नजर।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
major revelation Nidhi Tiwari death case sonu singh has two kids
Nidhi Tiwari death case update: शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था सोनू सिंह (फोटो सोर्स- Nidhi Tiwari Instagram)

Nidhi Tiwari death case:सिंगरौली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी डेथ केस को लेकर मंगलवार को बड़ी जानकारी सामने आई है। निधि तिवारी की मां और छोटी बहन ने केस को लेकर नए खुलासे किए है। मां ने बताया कि निधि का दिल्ली निवासी सोनू सिंह नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। वह काफी समय से साथ थे। मां ने मामले को सबसे बड़ा खुलासा यह कि सोनू शादीशुदा था और दो बच्चों का बाप था।

वहीं, छोटी बहन ने बताया कि घटना वाले दिन सोनू ने उनकी मां के नंबर पर कॉल किया था और कमरे में जाकर निधि को अनहोनी करने से रोकने का आग्रह किया था। बहन ने यह भी बताया कि दीदी (निधि) को सोनू ब्लैकमेल करता था और अपशब्द बोलता था जिससे वह आए दिन रोया करती थी। बता दें कि, घटना शनिवार शाम मोरवा इलाके की है। फोन पर युवक से बात करते हुए निधि को गुस्सा आया और वह छत पर बने अपने कमरे में चली गई और वहां उसने ऐसा कदम उठा लिया जो उसे नहीं उठाना चाहिए था। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है।

सिंगरौली आया करता था सोनू, एक साल पहले मेले में मिला था- निधि की मां

निधि की मां ने बताया कि निधि का सोनू सिंह से प्रेम संबंध था। वह सोनू से पहली बार एक साल पहले एक मेले में मिली थी। उन्होंने निधि और सोनू को बातचीत करते देखा था और पूछने पर निधि ने सोनू का परिचय कराया था। निधि की मां के अनुसार, सोनू एक-दो बार उनके घर भी आ चुका है। सिंगरौली में उसका आना-जाना लगा रहता था। वह मोरवा स्थित जीएस ग्रैंड होटल में ठहरा करता था। मां ने बताया कि वह जब भी मोरवा आता था, निधि उससे मिलने जाया करती थी। मां ने खुलासा करते हुए बताया कि सोनू शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। यह बात उसने निधि से छिपाई थी और खुद को अविवाहित बताया था। निधि को जिस दिन इस बात का पता चला उसी दिन से दोनों बीच विवाद शुरू हो गया। निधि का कथित प्रेमी सोनू सिंह दिल्ली का है औरएनसीएल के आउटसोर्स कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत है। मां ने बताया कि घटना वाले दिन उन्हें सोनू ने फोन किया था। उसने फोन पर कहा था कि- आंटी ऊपर कमरे में जाइए, नहीं तो निधि कुछ कर लेगी।

दीदी से दिनभर बात और ब्लैकमेल करता था सोनू- बहन ने किया खुलासा

वहीं, इस मामले को लेकर निधि की छोटी बहन ने भी कई अहम पहलु सामने रखे। बहन ने बताया कि सोनू दिनभर निधि से बात किया करता था। वह निधि की हर एक गतिविधि पर नजर रखता था जिससे वह चिड़चिड़ी हो गई थी। बहन ने बताया कि कथित प्रेमी सोनू को उसने देखा है। सोनू कान में कुंडल पहनता है और गले के पास टैटू भी बनवाया है। बहन ने बताया कि सोनू निधि से रोज विवाद किया करता था और कॉल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था। बहन के अनुसार, सोनू निधि को बोला करता था कि तुम नाचती रील्स में नाचती हो। तुमसे कोई शादी नहीं करेगा।

पुलिस ने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की- मां ने कहा

वहीं, मामले को लेकर निधि की मां ने कहा कि अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस घर आई थी और भी लोगों का बयान लेने के निधि का फोन जब्त कर चली गई। मां ने बताया कि पुलिस ने उन्हें कहा कि निधि के मोबाइल में मिली जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
29 Sept 2026 04:39 pm
Published on:
29 Sept 2026 04:39 pm