सिंगरौली

सिंगरौली में करोड़ों की बैंक डकैती, तीन राज्यों की 10 टीमें फील्ड में उतरीं, 50 हजार इनाम घोषित

Bank Robbery in Singrauli : बैढ़न इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में लगभग एक बजे पांच हथियारों से लैस पांच बदमाशों ने करीब 15 मिनट में डकैती की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए हैं।

2 min read
सिंगरौली में करोड़ों की बैंक डकैती (Photo Source- Input)

Bank Robbery in Singrauli :मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक की बड़ी डकैती के मामले में तीन राज्यों की अलग अलग 10 टीमें मैदान में उतर गई हैं। शुक्रवार को हुई करोड़ों की डकैती ने सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में सनसनी फैला दी है। बैढ़न इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में लगभग एक बजे पांच हथियारों से लैस पांच बदमाशों ने करीब 15 मिनट में डकैती की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए हैं।

डकैती की इस सनसनीखेज वारदात के बाद अब जिले की ही नहीं, बल्कि तीन राज्यों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में डीजीपी कैलाश मकवाना भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तस्वीरें भी हासिल कर उन्हें सार्वजनिक कर दिया है।

ये भी पढ़ें

न किसी ने कॉल किया न मैसेज, बस OTP आया और खाते से 7.12 लाख रुपए साफ, स्कैम से सावधान

आरोपियों पर 50-50 हजार इनाम घोषित

यही नहीं, पुलिस द्वारा आरोपियों पर इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री का कहना है कि, आरोपियों की सही सूचना देने वालों को पुलिस द्वारा 50 हजार रुपए ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि, डकैती की वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश छत्तीसगढञ की ओर फरार हुए हैं। हालांकि, उसे बदमाशों के फरार होने की स्पष्ट लोकेशन नहीं माना जा रहा। ऐसे में मध्य प्रदेश के साथ-साथ, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पुलिस की 10 अलग-अलग स्पेशल टीमें गठित कर मामले की जांच की जा रही है।

इस तरह दिया गया वारदात को अंजाम

आपको बता दें कि, शुक्रवार को सिंगरौली जिले के बैढन में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पहले दो बदमाश घुसे। बदमाशों ने बंदूक लहराते हुए सबसे पहले बैंक कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को बंधक बनाया। इतने में बदमाशों के तीन अन्य साथी भी हथियार लहराते हुए बैंक में पहुंच गए। बंदूक के दम पर पूरे बैंक को हाईजेक कर बैंक कर्मचारी से कैश और लाकर की चाबी ले ली।

15 करोड़ रुपए आंकी जा रही डकैती की कीमत

आरोप है कि, बैंक कर्मियों के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की थी। इस दौरान बैंक में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। डीजीपी ने बताया कि, दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी बैंक से करीब 6 किलो सोना और लगभग 20 लाख रुपए की डकैती करके फरार हुए हैं। बता जा रहा है कि, बैंक से लूटा गया पूरा सोना ग्राहकों का है, जिसे बैंक द्वारा गिरवी रखा गया था। सोने मौजूदा कीमत ही 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

पुलिस बोली- आमलोग मदद के लिए आगे आएं

बदमाश पिट्ठू बैग और एक बड़े थैले में सारा माल भरकर ले गए। घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए। डीजीपी कैलाश मकवाना और रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं, आम लोगों से बदमाशों को तलाशने में मदद करने की अपील भी की गई है।

ये भी पढ़ें

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत चाचा-भतीजी गंभीर, भीड़ ने जाम किया हाईवे
Published on:
18 Apr 2026 01:52 pm
Also Read
View All