
सिंगरौली. बरगवां थाना क्षेत्रके डगा गांव में घर में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुये पुलिस ने आरोपी को गोरबी रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपए नगदी समेत एक लाख रुपए का सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
आरोपी ने जुर्म कबूल किया
जानकारी के मुताबिक आरोपी श्रवण कुमार साकेत (२५) पिता लाल बहादुर साकेत निवासी डगा चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर बरगवां पुलिस ने आरोपी को गोरबी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। वहीं पुलिस को बताया कि अपने रिश्ते के जीजा अरूण कुमार के घर में पीछे के दरवाजे से घुसकर एक सोने का मंगल सूत्र, एक जोड़ा कान का झुमका एवं नगद 10 हजार रुपए चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखना बताया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने एक लाख रुपए का सामान बरामद करते हुये 10 हजार रुपए नकद जब्त कर लिया है।
यह था मामला
फरियादी अरूण कुमार चौधरी पिता रामानुज चौधरी निवासी डगा थाना बरगवां बीते गुरुवार को शिकायत दर्ज कराया था कि मैं अपने परिवार सहित ससुराल विंध्यनगर में गया था। जहां शाम को घर आने के बाद देखा तो दरवाजा खुला था। वहीं घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जिसके बाद आलमारी देखा गया तो उसमें रखे जेवरात बदमाश चोरी कर ले गये थे। जिसके बाद चोरी की वारदात की शिकायत बरगवां थाने में दर्ज कराया। जहां पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटगई थी।
इधर, नकदी सहित पांच जुआरी पकड़ाए
कोतवाली पुलिस ने उर्ती गांव में शुक्रवार की रात पंाच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 हजार रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कारवाई की है।जानकारी के मुताबिक उर्ती गांव में सड़क के किनारे टॉर्च के प्रकाश में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों में शामिल राम भजन जायसवाल, डिल्ले खान, दूधराज, जहीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर ताश के 52 पत्ते एवं 7 हजार रुपए उनके कब्जे से बरामद किया है।