राजस्व अमला व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हजारों सीसी कोरक्स बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्व अमला कारवाई करते हुये २२ पाव देसी शराब जब्त कर कार्रवाई किया है। बोरियों में भरकर सिरप को छिपाकर रखा जाता था, ताकि किसी को इसकी भनक तक न लग सके, लेकिन पुलिस की नजरों से ओझल नहीं हो सका। बताया गया कि ताहिर ढाबा देवसर से 22 पाव देसी मदिरा एसडीएम और तहसीलदार की कारवाई में जब्त हुआ है, वहीं साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने ढाबे की जांच पड़ताल करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कारवाई किया है।