सिंगरौली

मिलते ही भर आईं आंखें: सालभर में 94 बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया

चाइल्डलाइन की मदद से 142 बच्चे शेल्टर होम रीवा और कटनी पहुंचे
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 11:15 PM IST
separated child meet their family
separated child meet their family

सिंगरौली. सात वर्षीय मासूम एक दिन खेलते-खेलते परिजनों से अलग हो गया। घर वाले बहुत खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। कुछ लोग उसे गुमराह करके मोरवा ले आए। कुछ दिन चाय-पान की दुकान पर काम किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर खाली बोतलें बीनने लगा। इस बात की जानकारी जब चाइल्डलाइन की टीम को हुई तो उसे अपने साल ले आई। पूछताछ के बाद उसे उसके परिजनों से मिला दी। जी हां, यह तो एक बानगीभर है। सालभर के दौरान इस तरह के ९४ बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में चाइल्डलाइन टीम बेहतर भूमिका निभा चुकी है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, चाइल्ड लाइन फाउंडेशन की ओर से केंद्रीयकृत स्तर पर संचालित चाइल्ड लाइन सिंगरौली में वित्तीय वर्ष 2016 -17 से कार्य रहा है। अब तक जरूरतमंद ३२३ बच्चों को सेवाएं दी है।

मार्च 2016 में हुई थी स्थापना
जिले में चाइल्ड लाइन की स्थापना मार्च 2016 में हुई थी। अब तक ३२३ मामले सामने आए हैं। जिसमें चाइल्ड लाइन की टीम अब तक ९४ बच्चों को पनाह दी है। वहीं 142 को सेल्टर होम (आश्रय गृह) रीवा और कटनी भेज दिया है, जहां बच्चे सुरक्षित हैं। जरूरतमंदों का काम कर रही चाइल्ड लाइन टीम स्थापना के बाद से पूरी तरह सक्रिय है। जहां से भी लावारिस बच्चों की सूचना मिलती है कि टीम तत्काल पहुंचकर उन बच्चों को अपने चाइल्डलाइन कार्यालय ले आई।

लावारिस बच्चे मिलें तो हेल्पलाइन नंबर पर करेंं फोन
चाइल्ड लाइन 1098 चौबीस घंटे चलने वाली मुफ्त आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा है। बाल शोषण को रोकना एवं बाल अधिकार संरक्षण के लिए चाइल्ड लाइन सरकारी व गैर सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालय, पंचायती राज संस्थान, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आंगनबाड़ी केंद्र, थाना आदि के सहयोग से जरूरतमंद व मुसीबत में फंसे बच्चों को तत्काल सेवा पहुंचाती है। चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर लाल योगेन्द्र सिंह ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 24 घंटे कार्य करती है। यह चाइल्ड लाइन सलाहकार परिसर व जिला बाल संरक्षण इकाई के देखरेख में काम करती है।

चाइल्ड लाइन टीम हमेशा तैयार रहती है
चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर लाल योगेन्द्र सिंह ने बताया कि लावारिस, अनाथ, बेसहारा, बाल बंधुआ मजदूरी करने वाले बच्चों के लिए चाइल्ड लाइन की स्थापना हुईहै। ऐसी सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन की टीम लावारिस बच्चों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Published on: