कबाड़ वाहन उगल रहे धुआं
शहर में चलने वाले ज्यादातर कबाड़ वाहन धुआं उगल रहे हैं। वाहन मालिक बिना मेंटीनेंस के शहर में दौड़ा रहे हैं। वाहनों का कंडम इंजन रास्तों में धुआं उगलता गुजरता है, जिससे परेशानी पैदा होती है। इन वाहनों की ना तो समय पर फिटनेस जांच होती है और ना ही प्रदूषण जांच। कार्रवाई का अधिकार आरटीओ के पास है। प्रदूषित वाहनों को सड़क से हटाने के आदेश एनजीटी दो साल पहले ही दे चुका है।