
सिंगरौली. शहर की सड़कों पर दौड़ रहे धुआं उगलते वाहन शहर के पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। फिटनेस और प्रदूषण की जांच के बिना चल रहे यह वाहन जहां वातावरण प्रदूषित कर रहे हैं वहीं आसपास से गुजरने वालों की सेहत पर भी असर डालते हैं। विभाग के अफसरों की अनदेखी से ऐसे वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है। नियमों को ताक पर रखकर इन वाहनों के चालक शहर के माहौल को प्रदूषित करते में लगे हैं। यही हालत दो पहिया वाहनों की है। पुराने हो चुके वाहनों का हांफता इंजन कानफोडू़ आवाज के साथ सड़कों पर कार्बन छोड़ता रहता है और वाहन चालक बेझिझक उपयोग करते हैं।
कबाड़ वाहन उगल रहे धुआं
शहर में चलने वाले ज्यादातर कबाड़ वाहन धुआं उगल रहे हैं। वाहन मालिक बिना मेंटीनेंस के शहर में दौड़ा रहे हैं। वाहनों का कंडम इंजन रास्तों में धुआं उगलता गुजरता है, जिससे परेशानी पैदा होती है। इन वाहनों की ना तो समय पर फिटनेस जांच होती है और ना ही प्रदूषण जांच। कार्रवाई का अधिकार आरटीओ के पास है। प्रदूषित वाहनों को सड़क से हटाने के आदेश एनजीटी दो साल पहले ही दे चुका है।
कारवाई का अधिकार विभाग के पास
शहर का प्रदूषण नियंत्रण में रहे इसके लिए धुआं फेंकने वाले वाहनों की प्रदूषण बोर्ड समय-समय पर जांच कर परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजता है। कार्रवाई का अधिकार आरटीओ के पास है। प्रदूषित वाहनों को सड़क से हटाने के आदेश एनजीटी दो साल पहले ही दे चुका है।
धुआं व धूल से शहर में बढ़ा प्रदूषण
धुआं व धूल के कारण शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। इसका कारण शहर की सड़कों पर दौड़ते वाहन हैं। शहर में चलने वाले वाहनों से जो धुआं निकलता है और धूल उड़ती है। कार्रवाई का अधिकार आरटीओ के पास है। प्रदूषित वाहनों को सड़क से हटाने के आदेश एनजीटी दो साल पहले ही दे चुका है।