सिरोही

Holi 2026: रंगों से सराबोर होने लगे राजस्थान के गांव और कस्बे, इस बार पिचकारियों में हथौड़ा-कुल्हाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में

Rajasthan Holi News: इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ नए डिजाइन युवाओं को खूब भा रहे हैं। गदर फिल्म की तर्ज पर हथौड़ा और कुल्हाड़ी पिचकारी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

2 min read
Feb 25, 2026
सिरोही. होली के लिए खरीदारी करते लोग। 

Holi 2026: होली का पर्व नजदीक आते ही राजस्थान के शहर, कस्बों और गांवों की गलियां रंगों से सराबोर होने लगी हैं। बाजार में लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई है।

प्रदेश के सिरोही शहर के मुख्य बाजार से लेकर मोहल्लों तक दुकानों पर गुलाल, रंग और पिचकारियों की सजावट लोगों को आकर्षित कर रही है।

ये भी पढ़ें

RGHS : राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत, आरजीएचएस पर सरकार का बड़ा फैसला

सुबह से देर रात तक बाजारों में चहल-पहल का आलम है, मानो फागोत्सव की गूंज ने पूरे शहर को उमंग से भर दिया हो।

इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ नए डिजाइन युवाओं को खूब भा रहे हैं। गदर फिल्म की तर्ज पर हथौड़ा और कुल्हाड़ी पिचकारी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

बच्चों से लेकर युवाओं तक इनकी अच्छी खासी मांग है। दुकानदारों का कहना है कि इनकी बिक्री अन्य पिचकारियों से कहीं अधिक हो रही है।

Holi Market Trend: मैजिक गन, शिवजी का त्रिशूल और भूतों की माला

मैजिक गन, सायरन पिचकारी, मैजिक तलवार, शिवाजी का बिगुल, शिवजी का त्रिशूल, परशुराम का फरसा, भूतों की माला और मैजिक ग्लास जैसी पिचकारियां बाजार में उपलब्ध हैं। साथ ही रंग खेलने के लिए विशेष डिजाइन वाली टी-शर्ट भी युवाओं को आकर्षित कर रही हैं।

Holi Pichkari Price: 10 से 500 तक की रेंज में पिचकारी

सरदार बाजार के व्यापारी मृणाल खत्री बताते हैं कि हर साल रंग तो वही रहते हैं, लेकिन इस बार पिचकारियों में नई विविधता देखने को मिल रही है। कीमतें दस रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक हैं, जिससे हर वर्ग का ग्राहक अपनी पसंद अनुसार खरीदारी कर सकता है।

इस बार ग्राहकों में रंगों की गुणवत्ता को लेकर जागरूकता बढ़ी है। लोग केमिकल युक्त रंगों से बचते हुए प्राकृतिक गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदार भी सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल रंग खरीदने की सलाह दे रहे हैं।

ढुंढोत्सव की तैयारी, बच्चों के खिलौनों की धूम

होली के साथ ही ढुंढोत्सव की तैयारियां भी बाजार में दिखने लगी हैं। बच्चों के लिए तरह-तरह के खिलौने दुकानों पर सज गए हैं। रंग-बिरंगी गेंद, छोटे-छोटे वॉटर गन और आकर्षक खिलौनों की भरमार ने बच्चों की खुशी दोगुनी कर दी है। दुकानदारों का कहना है कि ढुंढोत्सव के लिए खिलौनों की मांग हर साल बढ़ती जा रही है।

सिरोही. दुकान पर सजा ढुंढोत्सव का सामान।

त्योहारी कपड़ों से बाजार में रौनक

होली के साथ ही त्योहारी कपड़ों की खरीदारी भी जोरों पर है। महिलाएं रंगीन साड़ियां और सूट चुन रही हैं, वहीं युवाओं में ट्रेंडी टी-शर्ट और कुर्तों का क्रेज है। दुकानों पर नई वैरायटी आने से ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है और बाजार में रौनक लौट आई है।

इनका कहना है…

मैं ग्राहकों को प्राकृतिक गुलाल लेने के लिए प्रेरित करता हूं। केमिकल युक्त रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सुरक्षित और प्रमाणित उत्पाद ही खरीदने चाहिए।

  • मृणाल खत्री, रंग गुलाल विक्रेता, सिराेही

ये भी पढ़ें

राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा कब? उम्मीदवारों की धड़कनें तेज, गांव-गांव में बढ़ी सियासी हलचल

Updated on:
25 Feb 2026 12:06 pm
Published on:
25 Feb 2026 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर