सिरोही

सिरोही : जनता और कार्यकर्ताओं के दु:ख-दर्द में हमेशा तैयार रहूंगा

भाजपा के खेमे में जश्न: टिकट मिलते ही नेताजी ने बंटवाई मिठाई, खुशी से झूमे समर्थक
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

सिरोही. बाहरी प्रत्याशी को टिकट नहीं देने और नए का मौका देने जैसी बातों को दरकिनार करते हुए सिरोही विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए ओटाराम देवासी को भाजपा ने फिर मैदान में उतारा है। सादगी और सरल स्वभाव के देवासी मुंडारा माताजी मंदिर के पुजारी हैं।
सीएम वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले देवासी ने 2008 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद साल 2013 में भाजपा ने दूसरी बार देवासी को उम्मीदवार बनाया और जीत हासिल की। हालांकि, इस बार सिरोही विधानसभा सीट से कई दावेदार सामने आए। कयास लगाए गए कि पार्टी इस बार स्थानीय या नए चेहरे पर दावं खेलेगी लेकिन पार्टी ने एक बार फिर मौजूदा विधायक पर ही भरोसा जताया। टिकट मिलने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओटाराम देवासी को फोन पर बधाई दी, मिठाई बांटी और जश्न मनाया। देवासी ने भी इसका श्रेय सिरोही की जनता को दिया। कहा कि जनता के प्यार और आशीर्वाद लगातार तीसरी बार टिकट मिला है।

टिकट मिलते ही पहली बात
जनता के प्यार ने मुझे तीसरी बार टिकट दिलाया

शिक्षा: दसवीं

ज नता का मुझे खूब स्नेह और प्यार मिला है। लगातार दो बार विधायक चुना है। मैंने सिरोही-शिवगंज की जनता की सेवा का हरसंभव प्रयास किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी जनता का स्नेह बना रहेगा। मैं जनता की उम्मीदों पर फिर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मैं जनता के दु:ख-दर्द का भागीदार बनने का प्रयास करता हूं और इसके लिए हमेशा तैयार हूं और रहूंगा।

ओटाराम देवासी
भाजपा 82,098

संयम लोढा
कांग्रेस
57,659

जीत का अंतर : 24,439

- सहज उपलब्धता
-जमीनी पकड़
-वसुंधरा राजे के करीबी
-मंदिर में पुजारी
-सरल स्वभाव
-आमजन से जुड़ाव

Published on:
13 Nov 2018 10:53 am