5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAJASTHAN ELECTION 2018-नुक्कड़ नाटक में कहा…आओ करें वोट

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Said in the street drama ... come vote

Said in the street drama ... come vote

नुक्कड़ नाटक में कहा...आओ करें वोट
बाड़मेर . राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार शाम को गांधी चौक में नुक्कड़ नाटक 'आओ करें वोटÓ के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया। कलाकारों ने सभी से वोट देने की बात कही और नाटक के माध्यम से समझाई भी। इसी क्रम में फेक न्यूज के प्रति जागरूक करते हुए 'बेवकूफ पर ***** बनाए जा रहे हैंÓ नाटक का भी मंचन किया गया। इसमें सोशल मीडिया पर आने वाले संदेशों को लेकर जागरूकता की बात बताई।
इनका रहा सहयोग : एनसीसी अधिकारी डॉ. आदर्श किशोर के निर्देशन में नाटक का मंचन किया गया। कलाकार ममता नेहरा, सुगणा चौधरी, हरीश कुमार, पूनमाराम, विक्रमसिंह, सलीम खान, मदनसिंह व प्रेमाराम ने नाटक में प्रमुख भूमिका निभाई। इस दौरान सीओ स्काउट योगेंद्रसिंह राठौड़, कैलाश कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े...
हम भी देंगे वोट, यह हमारा हक
सैकड़ों विद्यार्थियों ने फेक न्यूज को समझा
जवाबदेही प्रतिनिधि को वोट देने का किया संकल्प
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . शहर के महाबार रोड स्थित माधव कॉलेज में सोमवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में फेक न्यूज के खिलाफ अभियान (शुद्ध का युद्ध) व मेरा वोट मेरा संकल्प कार्यक्रम में सैकड़ों विधार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्रों में अधिकतर प्रथम बार अपने वोट का प्रयोग करेंगे। छात्रों ने फेक न्यूज के बारे में कई प्रश्र किए। छात्रों को प्रेम जांगिंड ने फेक न्यूज की जानकारी देते हुए बताया कि हमें सोशल मीडिया पर सावधानी पूर्वक कोई भी टिप्पणी करनी है और किसी भी प्रलोभन या भड़काऊ टिप्पणी का जवाब नहीं देना है। साथ ही किसी भी मैसेज को आगे फोरवर्ड करने से पूर्व यह जानना आवश्यक है कि यह जानकारी देने वाला व्यक्ति कौन है। जो जानकारी दी गई वो सही है क्या?
इस दौरान विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि अपना वोट ईमानदार, समझदार और जवाबदेह जनप्रतिनिधि को दंूगा। इसके लिए अन्य मित्रों और अपने परिजन को भी प्रेरित करुंगा। इस अवसर पर संस्था प्रधान गोपालङ्क्षसह राजपुरोहित, सुरेन्द्र सिंह, गौतम हरी, कमलेश जांगिड़, विनय सियोटा और पुनीत रामावत उपस्थित रहे।