सिरोही

सिरोही: तीनों विधानसभा की तस्वीर साफ, 31 उम्मीदवार मैदान में, चुनाव चिह्न आवंटित

तीनों विधानसभा क्षेत्र से 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

सिरोही.नाम वापसी के साथ ही विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र से 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया। ऐसे में अब तीनों विधानसभा क्षेत्र से 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिले की रेवदर और आबू-पिण्डवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। लेकिन सिरोही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार संयम लोढ़ा ने त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है। सिरोही विधानसभा क्षेत्र से नाम वापसी के बाद 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा से ओटाराम देवासी व कांग्रेस से जीवाराम आर्य भाग्य आजमा रहे हैं।

सिरोही से कौन मैदान में
नाम वापसी के बाद तीनों ही विधानसभा से 31 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। सिरोही विधानसभा के लिए भाजपा से ओटाराम देवासी, कांग्रेस से जीवाराम आर्य, बसपा से शंकरसिंह, हिन्दूस्तान निर्माण दल से दीपा राजगुरु, आप से पिंटू कुमार, भारतीय युवा शक्ति से पेपी देवी, अभिनव राजस्थान पार्टी से प्रभुसिंह, शिवसेना से हिम्मतमल सोलंकी, निर्दलीय असलम खान, कालूराम, तेजराज सोलंकी, त्रिकमाराम, भैराराम, संयम लोढा एवं हजाराम मेघवाल चुनाव मैदान में है।

आबू पिण्डवाड़ा से ये नाम
इसी तरह आबू-पिण्डवाड़ा विधानसभा क्षेत्र बसपा के दलपतराम, कांग्रेस के लालाराम, भाजपा के समाराम , भारतीय ट्राइबल पार्टी के गौरी शंकर, शिव सेना के मगनलाल, निर्दलीय कपूराराम मीणा, केसरमल, रताराम एवं रेवत कुमार चुनाव में है।

रेवदर से ये लड़ेंगे चुनाव
रेवदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के जगसीराम, कांग्रेस के नीरज डांगी, बसपा के राधेश्याम, भारतीय युवा शक्ति के शिवलाल जीनगर, आप के सुखराज, शिवसेना के हीरालाल, निर्दलीय नारायणलाल मैदान में रह गए हैं।

Published on:
22 Nov 2018 09:31 pm