5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमीग्रेशन और कस्टम का काम पूरा, अंतरराष्ट्रीय विमान का इंतजार

अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की घोषणा का इंतजार
2 min read
Google source verification
file

इमीग्रेशन और कस्टम का काम पूरा, अंतरराष्ट्रीय विमान का इंतजार

सूरत
सूरत एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में और एक कदम आगे बढ़ गया है। एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन और कस्टम के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब यहां से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
सूरत एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन और कस्मट की सुविधा नहीं होने के कारण अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने में अड़चन आ रही थी। इसे लेकर एयरपोर्ट ओथोरिटी की ओर से यहां पर पिछले कुछ महीनों से इमीग्रेशन और कस्टम की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे थे। अब लगभग इमीग्रेशन और कस्टम के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरा हो गया है। एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय विमान के यात्रियों को कस्टम जांच के लिए आवश्यक सूचनाओं सहित अन्य बोर्ड लगा दिए गए हैं और अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी हो चुकी है। सूरत एयरर्पोट एक्शन कमेटी के संजय इजावा ने बताया कि सूरत एयरपोर्ट पर कस्टम और इमीग्रेशन का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है। अंतरराष्ट्रीय विमान के लिए आवश्यक तमाम प्राथमिक चीजें एयरपोर्ट पर उपलब्ध है अब विमान शुरू होने का इंतजार है।

बैंगलुरू-अहमदाबाद उड़ान को सूरत डाइवर्ट किया
. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान का टायर फट जाने के कारण बैंगलुरू से अहमदाबाद की फ्लाइट को सूरत डायवर्ट करना पड़ा। कुछ देर सूरत एयरपोर्ट पर रुकने के बाद यह फ्लाइट अहमदाबाद लौट गई।
एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह एयरपोर्ट ऑथोरिटी के मेंटिनेंस विमान का टायर अहमदाबाद एयरपोर्ट के रन-वे पर फट गया। इससे रन-वे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। वहां बैंगलुरू और अन्य शहर से दो विमान लैंडिंग करने वाले थे। रन-वे बंद होने के कारण इन दोनों फ्लाइट को डाइवर्ट करना पड़ा। बैंगलुरू से अहमदाबाद की फ्लाइट को सूरत एयरपोर्ट डाइवर्ट किया गया। यह फ्लाइट लगभग ग्यारह बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंची और कुछ देर बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट लौट गई। दूसरी फ्लाइट को वड़ोदरा डाइवर्ट किया गया था। वह भी कुछ देर बाद लौट गई। इस दौरान यात्रियों को करीब तीन घंटे फ्लाइट में बिताने पड़़े।