सिरोही

राजस्थान में यहां पेट्रोलियम पाइपलाइन में रिसाव-आग की सूचना, पूरे इलाके में मचा हड़कम्प

Sirohi News : भीमाना गांव में इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में रिसाव व आग लगने की सूचना पर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर जिला प्रशासन, पुलिस व गैस कम्पनी के अधिकारी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और दमकल वाहन बुलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2024, 12:19 PM IST
gail_.jpg

Sirohi News : भीमाना गांव में इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में रिसाव व आग लगने की सूचना पर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर जिला प्रशासन, पुलिस व गैस कम्पनी के अधिकारी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और दमकल वाहन बुलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाद में जैसे ही मॉकड्रिल का पता चला तो राहत की सांस ली।

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, गेल इंडिया, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, गुजरात गैस, जीआईजीएल व जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त तत्वावदान में भीमाना में आपातकालीन ऑफ साइट मॉकड्रिल कर तेल पाइपलाइन में रिसाव से निपटने की तैयारियों को परखा गया। मॉकड्रिल के दौरान पाइप लाइन से तेल के रिसाव की सूचना मिलते ही पेट्रोलियम कम्पनियों के आपदा प्रबंधक टीम फायर ब्रिगेड़, एम्बुलेंस, मोबाइल ऑयल स्पील रिकवरी यूनिट (एमओएसआरयू) व अन्य संसाधन के साथ घटना स्थल पर पहुंची व आग को बुझाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। मॉकड्रिल के दौरान नगरपालिका की दमकल व चिकित्सा विभाग की एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। संयुक्त प्रयासों से आग की स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर पाइप लाइन की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य करवाया गया। इस दौरान पिंडवाड़ा नायब तहसीलदार, रोहिड़ा थानाधिकारी, सरूपगंज थानाधिकारी, आबूरोड सदर थानाधिकारी, आबूरोड रीको थानाधिकारी व आबूरोड शहर थानाधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

पाइपलाइन की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
तेल कंपनियों के उच्चाधिकारियों ने पूर्वाभ्यास की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों व सहयोगी दलों की सहायता से ऐसी आपदा का शीघ्र निवारण किया जा सकता है। इंडियन ऑयल के अधिकारी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेट्रोलियम पाइप लाइन राष्ट्र की संपत्ति है, इसकी सुरक्षा का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी ग्रामीणों को पाइपलाइन की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Published on: