8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में स्कूल बस की चपेट में आने से ननद-भाभी की दर्दनाक मौत, मंदिर दर्शन करने जा रही थी दोनों

Rajasthan Road Accident : आबूरोड शहर के मानपुर ऋषिकेश रोड पर गणेश मंदिर के पास एक स्कूटी को निजी स्कूल बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 21 Mar 2024, 11:59 AM IST

accident_.jpg

Rajasthan Road Accident : आबूरोड शहर के मानपुर ऋषिकेश रोड पर गणेश मंदिर के पास एक स्कूटी को निजी स्कूल बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां से एक युवती को रेफर करने पर पालनपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल एक महिला का उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर शहर थानाधिकारी बंशीलाल व सदर थानाधिकारी राजीव भादू मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों व बस को थाने ले जाया गया। दुर्घटना में घायल लुनियापुरा निवासी सुनिता पत्नी महेंद्र सैनी ने घटना की रिपोर्ट देकर बताया कि वह, उसकी पुत्री अंशु सैनी (22) व उसकी भतीजा बहु कमेलश देवी सैनी (27) पत्नी दिनेश सैनी बुधवार दोपहर 12 बजे करीब एक्टिवा से ऋषिकेश मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही राजस्थान रॉयल स्कूल की बस के चालक के लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंशु सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। कमलेश व उसे ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां कमलेश की स्थिति गम्भीर होने से पालनपुर रेफर कर दिया गया। पालनपुर ले जाते समय कमलेश ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें : जयपुर में आग का तांडव, माता-पिता और तीन बच्चे जिंदा जल गए, मौत का कारण बनी सिलेंडर की पाइप.. आप भी अलर्ट हो जाएं

पूर्व में भी निजी स्कूल बस से हो चुका है हादसा

निजी स्कूल बसों के चालकों के लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। कुछ माह पूर्व रेवदर मार्ग पर न्यू टाउनशिप के पास व कुम्हार मोहल्ले में भी बस की चपेट में आने से लोग घायल हो चुके हैं। ऋषिकेश रोड पर हुई घटना को लेकर मौके पर लोगों ने आक्रोश जताया।

यह भी पढ़ें : होली पर रेलवे का बिहार-यूपी के लोगों को बड़ा तोहफा, यात्रियों के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन