सिरोही

12वीं के बाद पढ़ाई के साथ 9,000 रुपए महीना कमाने का सुनहरा मौका, राजस्थान के इस सरकारी कॉलेज में शुरू हुए एडमिशन

सिरोही के राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम बीएफएसआई कोर्स में प्रवेश शुरू हो गए हैं। इस अप्रेंटिसशिप आधारित पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस की ट्रेनिंग के साथ तीसरे वर्ष में 9000 रुपए प्रतिमाह भत्ता और नौकरी का मौका मिलेगा।

2 min read
May 17, 2026
Sirohi Govt College B.Com BFSI Admission 2026 (Photo-AI)

Sirohi Govt College B.Com BFSI Admission 2026: राजस्थान के सिरोही जिले के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के साथ करियर बनाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। राजकीय महाविद्यालय सिरोही में पिछले सत्र से शुरू किए गए विशेष अप्रेंटिसशिप अन्तर्निहित पाठ्यक्रम बीकॉम बीएफएसआई (B.Com BFSI - Banking, Financial Services and Insurance) में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है।

बता दें कि यह तीन वर्षीय डिग्री कोर्स विशेष रूप से 12वीं वाणिज्य (Commerce) संकाय उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है, जो उन्हें रोजगार की सौ फीसदी गारंटी के साथ एक सुनहरा भविष्य देता है।

ये भी पढ़ें

पिता IPS, मां डॉक्टर: बेटी ने MBBS के बाद पहले ही चांस में निकाली 58वीं रैंक, जानें राजस्थान की इस IAS का सफर

पारंपरिक बीकॉम से क्यों अलग है यह कोर्स?

महाविद्यालय के आचार्य जीवी मिश्रा ने बताया कि यह पाठ्यक्रम सामान्य बीकॉम की तुलना में काफी अलग और पूरी तरह रोजगारोन्मुखी है। इसमें छात्रों को केवल किताबी या सैद्धांतिक ज्ञान नहीं दिया जाएगा, बल्कि वर्तमान में उद्योग जगत और कॉर्पोरेट सेक्टर की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण (Practical Training) भी प्रदान किया जाएगा।

कोर्स की संरचना और 9,000 प्रतिमाह भत्ता

पहले दो वर्ष (नियमित कक्षाएं): शुरुआती दो सालों में विद्यार्थियों को कॉलेज में नियमित रूप से बैंकिंग, वित्त (Finance), बीमा, डिजिटल बैंकिंग, टैक्स, निवेश प्रबंधन (Investment Management), अकाउंटिंग और ग्राहक सेवा जैसे विषयों का गहन और आधुनिक ज्ञान दिया जाएगा।

तीसरा वर्ष (ऑन-जॉब ट्रेनिंग): कोर्स के अंतिम वर्ष में छात्रों को देश के प्रतिष्ठित बैंकिंग, वित्तीय और बीमा संस्थानों में अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण) के लिए भेजा जाएगा।

स्टाइपेंड और परमानेंट नौकरी: इस एक साल की ट्रेनिंग अवधि के दौरान विद्यार्थियों को लगभग 9,000 रुपये प्रतिमाह का प्रशिक्षण भत्ता (Stipend) भी मिलेगा। जो छात्र इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, उन्हें उसी संस्थान में स्थायी रोजगार (Permanent Job) पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

इन सेक्टर्स में मिलेंगे करियर के बंपर अवसर

यह उद्योग-आधारित कोर्स डिजिटल बैंकिंग और फिनटेक की बारीकियों को सिखाता है। इसे पूरा करने के बाद युवाओं के लिए नेशनल व प्राइवेट बैंक, इंश्योरेंस कंपनियां, फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशंस, माइक्रो फाइनेंस कंपनियां, स्टॉक मार्केट, निवेश कंपनियां और फिनटेक (Fintech) व डिजिटल पेमेंट सेक्टर में करियर की अपार संभावनाएं खुल जाती हैं।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कॉलेज शिक्षा विभाग के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर जाकर राजकीय महाविद्यालय सिरोही का चयन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

नागौर में मेड़ता सिटी के पास भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 8 घायल
Published on:
17 May 2026 11:00 am
Also Read
View All