सिरोही

सिरोही में 14 मार्च को साध्वी महर्दिरेखाश्री की वड़ी दीक्षा, पांच महाव्रतों का लेंगी संकल्प

Sirohi News: सिरोही के पावापुरी तीर्थ में 14 मार्च को साध्वी महर्दिरेखाश्री की वड़ी दीक्षा होगी। इस दौरान उन्हें जैन धर्म के पांच महाव्रतों का संकल्प दिलाया जाएगा।

less than 1 minute read
Mar 13, 2026
Feature image

Sirohi News: सिरोही के श्री पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम में शनिवार सुबह 7 बजे से धार्मिक कार्यक्रम होगा। आचार्य भगवंत विजय रविरत्नसूरी महाराज के सान्निध्य में साध्वी महर्दिरेखाश्री की वड़ी दीक्षा दी जाएगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल होंगे।

वड़ी दीक्षा संयम जीवन का अहम चरण

जैन धर्म में वड़ी दीक्षा को संयम जीवन का महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसमें साध्वी को जैन धर्म के पांच महाव्रत- अहिंसा, सत्य, चोरी न करना, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का पालन करने का संकल्प दिलाया जाता है।

कई संत-साध्वी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में आचार्य निपुणरत्नसूरी, आचार्य जयेशरत्नसूरी और पन्यास वैराग्यरत्न महाराज सहित कई संत-साध्वी मौजूद रहेंगे। साध्वी अनुपमरेखा, विरलरेखा, कुलरेखा, हिरलरेखा और स्नेहलरेखा भी इसमें शामिल होंगी।

पावापुरी तीर्थ में दूसरी वड़ी दीक्षा

साध्वी महर्दिरेखाश्री की प्रारंभिक दीक्षा 22 फरवरी को कृष्णगंज में हुई थी। पावापुरी तीर्थ में अब तक 15 दीक्षाएं और एक वड़ी दीक्षा हो चुकी है। शनिवार को यहां दूसरी वड़ी दीक्षा आयोजित होगी। इस मौके पर दीक्षार्थी के परिजन और आसपास के क्षेत्रों से कई श्रद्धालु आएंगे।

Published on:
13 Mar 2026 03:46 pm