सिरोही

Rajasthan accident : राजस्थान के इस शहर में हुआ ऐसा हादसा, सड़क पर बहने लगा सोयाबीन तेल

सिरोही के पुलिस थाना पालडी एम अंतर्गत फोर लेन हाइवे 62 पर एक होटल के पास कट पर शिवगंज से सिरोही की तरफ जा रहे टैंकर की सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक से भिडंत हो गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2024, 4:09 PM IST
sirohi_road_accident_1.jpg

सिरोही के पुलिस थाना पालडी एम अंतर्गत फोर लेन हाइवे 62 पर एक होटल के पास कट पर शिवगंज से सिरोही की तरफ जा रहे टैंकर की सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक से भिडंत हो गई, जिसमें चालक और खलासी घायल हो गए। हादसे में टैंकर फूट गया, जिससे उसमें भारा खाद्य तेल सोयाबीन सड़क पर फैल गया।

गलत दिशा में रहा था ट्रक
पुलिस थानाधिकारी प्रभुराम चौहान ने बताया कि शिवगंज से सिरोही की तरफ जा रहे टैंकर की सामने से गलत दिशा में आ रहे से ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें टैंकर चालक पवन कुमार पुत्र चुन्नीलाल निवासी जिंजरोली जिला हाथरस उत्तर प्रदेश और खलासी अली हसन पुत्र प्रहलाद मुसलमान पहलवान निवासी जिंजरोली जिला हाथरस उत्तर प्रदेश घायल हो गए।

बाल-बाल बचे चालक
हादसे की सूचना पर मुख्य आरक्षी किशन लाल ने मय जाब्ता मौके पर जाकर एंबुलेंस की सहायता से घायलों को शिवगंज चिकित्सालय पहुंचाया। टैंकर व ट्रक भिड़ंत में टैंकर फूट गया, जिससे उसमें भारा खाद्य तेल सोयाबीन सड़क पर बहकर फैल गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर यातायात बहाल करवाया। ट्रक चालक रामलाल पुत्र असलाराम जाट निवासी भीमजी बायतु जिला बाड़मेर बाल बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
21 Feb 2024, 4:09 PM IST
Published on: