Middle aged man cuts his private part सीतापुर में 50 वर्षीय अधेड़ ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Middle aged man cuts his private part सीतापुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें पांच बच्चों के पिता ने अपना प्राइवेट पार्ट को ही काट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना महमूदाबाद थाना क्षेत्र के बहरौली गांव का है। पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति यह कार्य किया है।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में 50 वर्षीय अधेड़ ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना की जानकारी घरवालों को उस समय हुई। जब बिस्तर पर खून दिखाई पड़ा।जिसे तत्काल महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अधेड़ के तीन लड़के और दो लड़कियां है।
महमूदाबाद पुलिस ने बताया कि अधेड़ मानसिक रूप से कमजोर है। आज तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफवाहों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी से पूछताछ की गई है। उन्होंने मंदिर को लेकर हो रही अनुचित कार्य की चर्चाओं की पुष्टि नहीं की।