मौसम (Weather) का मिजाज फिर से गर्म है। तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। जिलों का तापमान एक बार फिर धीमे-धीमे बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश (Rain) लोगों को राहत दे रही है।
सीतापुर. मौसम (Weather) का मिजाज फिर से गर्म है। तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। जिलों का तापमान एक बार फिर धीमे-धीमे बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश (Rain) लोगों को राहत दे रही है। सीतापुर में दोपहर में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार व बुधवार को आंशिक बदली रहेगी, वहीं कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ सकती हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है।
सीतापुर में मंगलवार की सुबह तेज धूप से हुई। गर्मी से परेशान सीतापुर वासियों को दोपहर में राहत मिली। आसमान में अचानक बादल छा गए व हवा भी चली। कुछ ही देर बाद बरिश भी शुरू हो गई। जिससे मौसम अच्छा हो गया। हालांकि शहर व ग्रामीण अंचलों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
मंगलवार को दोपहर सीतापुर के अतिरिक्त मथुरा, अलीगढ़, सीतापुर, कन्नौज व बहराइच जिले मेें भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी, तराई व ब्रज क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बादलों का आना-जाना बिहार से सटे जिलों से लेकर प्रयागराज तक देखने को मिलेगा। इसके अलावा लखनऊ के आसपास के जिलों में भी धूप छांव की स्थिति चलती रहेगी।