सीतापुर

चार दिन बाद पड़ोसी के घर से ऐसी हालत में मिली लड़की की लाश, डेड बॉडी देखकर सन्न रह गये लोग

सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली का मामला, एसपी बोले- जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगा फरार आरोपी...
2 min read
Feb 25, 2018
Sitapur

सीतापुर. लहरपुर कोतवाली इलाके में चार दिन पहले लापता हुई एक 6 साल की बच्ची का शव उसके पड़ोसी के घर से बरामद किया गया है। हैवानों ने मासूम पर अत्याचार की इंतिहा कर दी। आरोप है कि पहले मासूम रेप किया गया, जब वो चिल्लाई तो हैवान ने बेदर्दी से उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इतना ही नहीं उसे जगह-जगह दागा भी गया। बच्ची के पैरों पर जलाने के निशान पाये गए हैं। घटना के बाद से आरोपी पड़ोसी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 16 फरवरी से गायब थी। 20 फरवरी को जब आरोपी पड़ोसी गंगाराम के घर से असहनीय बदबू आनी शुरू हुई तो गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद पड़े घर का दरवाजा तोड़ा तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। परिजनों ने पुलिस से आरोपी को कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की है।

जानकारी हो कि बीती 20 फरवरी को थाना लहरपुर इलाके के बिलरिया गांव में रमेश (बदला नाम) की छह साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो पिता ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

एसपी का बयान
पुलिस ने इस मामले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया जल्द ही आरोपी को पुलिस अपने शिकंजे में ले लेगी और इस मामले का खुलासा करेगी।

लगातार बढ़ रहीं सीतापुर पुलिस के लिए चुनौतियां
बीते 12 घंटे में ही सीतापुर जनपद के महमूदाबाद और लहरपुर के दो मामलों ने पुलिस के लिए चुनौतियां और बढ़ा दी हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है, वहीं महमूदाबाद पुलिस के खिलाफ न्यायालय की कार्यवाही ने पुलिस को और भी सांसत में डाल दिया है।

देखें वीडियो...

Published on:
25 Feb 2018 06:23 pm