24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरहम बाप ने मासूम बेटी को किया आग के हवाले, वजह हैरान कर देगी

पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने की मासूम बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश
1 minute read
Google source verification
मासूम बच्ची

मैनपुरी। जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। जिसमें मासूम बच्ची करीब 70 फीसदी जल गई। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


नौ साल की बेटी को जलाया
घटना थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम रतनपुर बरा की है। यहां के रहने वाला सतेंद्र सिंह राठौर ने शनिवार को अपनी नौ वर्षीय पुत्री के पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। जिससे बच्ची बुरी तरह जल गई। परिवार के अन्य लोगों ने मासूम बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि आरोपी व्यक्ति का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। वो पिछले चार महीनों से मायके गई हुई थी। सूचना मिलने के बाद पीड़ित बच्ची की मां जिला अस्पताल आ गई।

पत्नी से नाराज था पति
पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक उसका पति कुछ दिन पहले दो बच्चों को घर ले आया था। पति ने उससे भी घर चलने को कहा, लेकिन उसने होली के बाद आने की बात कही। जिससे वो नाराज होकर वहां से चला आया । पत्नी का कहना है कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके न आने पर उसका पति मासूम बच्ची को जला देगा।

ये भी पढ़ें- खाद्य विभाग की टीम कुछ ऐसे मारती है छापा, एक्सपायर सामान मिलने पर नहीं करती कार्रवाई

आरोपी पिता गिरफ्तार
बच्ची की मां ने थाने में आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है । तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है । अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।