सीतापुर

भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का निधन, सीएम योगी ने ट्वीट कर रही यह बात

- Swami Satyamitranand Giri भारत माता मंदिर के संस्थापक थे, 87 वर्ष की उम्र में हुआ निधन- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि- हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर संस्थापक थे स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि

2 min read
Jun 25, 2019
भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का निधन, सीएम योगी ने ट्वीट कर रही यह बात

सीतापुर. मंगलवार की सुबह शंकराचार्य रहे महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि (Swami Satyamitranand Giri) 87 वर्ष की उम्र में ब्रम्हलीन हो गये। बुधवार को उन्हें हरिद्वार भारत माता मंदिर ट्रस्ट के राघव कुटी में समाधि दी जाएगी। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि पिछले 15 दिनों से गंभीर बीमार चल रहे थे। लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्हें 5 दिन पहले हरिद्वार स्टेट उनके आश्रम ले आया गया था। यहीं पर उनकी कुटी को आईसीयू में तब्दील कर उनका इलाज चल रहा था। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना को लेकर धार्मिक अनुष्ठान भी किए जा रहे थे। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सत्यमित्रानंद गिरी के निधन से संत समाज में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का जन्म 19 सितंबर 1932 को आगरा में हुआ था, लेकिन वह मूलत: सीतापुर के निवासी थे। वह हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर संस्थापक थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने 65 से अधिक देशों की यात्रा की। 29 अप्रैल 1960 को उन्हें ज्योतिर्मठ भानपुरा पीठ पर जगद्गुरु शंकराचार्य पद पर प्रतिष्ठित किया गया। उस वक्त उनकी उम्र 26 वर्ष थी। कीब नौ वर्ष तक वह जगद्गुरु शंकराचार्य के पद पर रहे। वर्ष 1969 में उन्होंने खुद को शंकराचार्य के पद से मुक्त कर लिया था।

बाल्यकाल से अध्यात्म में रुचि
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि बचपन से ही संन्यास और अध्यात्म में रुचि रखते थे। यही कारण है कि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही संयास ले लिया था। संन्यास लेने से पहले स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि अंबिका प्रसाद पांडेय के नाम से जाना जाता था। उनके पिता शिवशंकर पांडेय को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि (Swami Satyamitranand Giri) पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, वरिष्ठ धर्माचार्यों में वरेण्य स्थान रखने वाले एवं भारत माता मंदिर,हरिद्वार के संस्थापक पद्मभूषण, निवृत्त जगद्गुरु शंकराचार्य,आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज जी ने पंच महाभूतों से निर्मित शरीर का भी त्याग किया।' गोलोकवासी हुए आत्मतत्व को नमन एवं श्रद्धांजलि।

Updated on:
25 Jun 2019 03:20 pm
Published on:
25 Jun 2019 03:05 pm
Also Read
View All