सीतापुर

रेप नहीं कर पाया मेहताब तो किशोरी के साथ कर दिया बड़ा कांड… पहले भी कर चुका छेड़छाड़

सीतापुर जिले के बिसवां में शुक्रवार को घर में 17 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। भाई ने आरोप लगाया कि मेहताब अपने चार साथियों के साथ घर आया और घटना को अंजाम दिया।
2 min read
Feature image
Symbolic Image.

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक 17 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। किशोरी के भाई ने आरोप लगाया कि मेहताब अपने चार साथियों के साथ घर में घुस आया और उसने किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। बहन के विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई कर उसे फंदे से लटका दिया। आरोपी घर में मौजूद भांजी को धमकी देकर फरार हो गए।

कई महीनों से तंग कर रहा था आरोपी

पीड़िता के भाई के अनुसार, मोहम्मद मेहताब उसकी बहन को कई महीनों से तंग कर रहा था। राह चलते अकेले देखते ही अश्लील हरकतें करता और छेड़छाड़ की कोशिश करता था। इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। परेशान होकर किशोरी ने कुछ दिनों से घर से बाहर निकलना ही बंद कर दिया था। शुक्रवार सुबह भाई काम पर चला गया, तब घर पर केवल 17 वर्षीय बहन और उसकी छोटी भांजी मौजूद थीं।

भांजी और बहन को बना लिया बंधक

आरोपियों ने इसी मौके का फायदा उठाया। मेहताब अपने चार साथियों के साथ घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। उन्होंने बहन और भांजी को बंधक बना लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, लेकिन जब उसने जमकर विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने पहले उसकी जमकर पिटाई की, फिर छत के पंखे से फंदा बनाकर शव को लटका दिया। आरोपियों ने भांजी को धमकाया और कहा कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो वह उसे भी मार देंगे।

चीखें सुनकर दौड़े लोग

किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। आरोपी भाग निकले, ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकाने की पुष्टि हुई है।

बिसवां थाने के इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया, 'पीड़िता के भाई की तहरीर पर मोहम्मद मेहताब नामक एक आरोपी को नामजद करते हुए चार अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।'

Updated on:
08 Nov 2025 05:23 pm
Published on:
08 Nov 2025 05:22 pm