सिवान

गर्लफ्रेंड से नहीं हुई शादी तो नाराज हुआ इंजीनियर, अपने ही परिवार के 8 लोगों को मारा चाकू; बुआ की मौत

सीवान में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी न कर पाने की नाराजगी और गहनों को लेकर हुए विवाद के चलते उसने अपने परिवार के आठ सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बुआ की मौत हो गयी, जबकि 7 लोग घायल हैं। 

2 min read
Apr 21, 2026
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस और आरोपी इंजीनियर की फाइल फोटो

Bihar News: बिहार के सीवान जिले में जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलपुर गांव में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पसंद की शादी और गहनों को लेकर हुए झगड़े के बाद क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। बेंगलुरु में नौकरी करने वाले आरोपी इंजीनियर दीपक कुमार ने अपने ही परिवार के आठ सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी बुआ की मौत हो गई, जबकि बाकी सात लोग इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

चाची ने पहले भतीजे से किया प्यार, फिर 50000 लौटाने के बहाने कर दी हत्या; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बेंगलुरु में नौकरी, गर्लफ्रेंड भी साथ करती थी काम

आरोपी दीपक कुमार बेंगलुरु की एक जानी-मानी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करता है और उसकी सालाना सैलरी 40 लाख रुपये है। दीपक का उसी कंपनी में काम करने वाली एक सहकर्मी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, उसके परिवार वालों ने उसकी पसंद को नजरअंदाज कर दिया और उसकी शादी कहीं और तय कर दी। वह 17 अप्रैल को अपनी शादी के लिए गांव आया था, लेकिन उसके अंदर नफरत की आग सुलग रही थी।

शादी से दो दिन पहले हुआ झगड़ा

आज दीपक की शादी का शुभ दिन था। लेकिन शादी से ठीक दो दिन पहले घर में गहनों की खरीद को लेकर झगड़ा हो गया। दीपक 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच के ब्रांडेड गहनों की मांग कर रहा था। देखते- देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर दीपक ने अपना आपा खो दिया। उसने घर में रखा चाकू उठाया और अपने ही परिवार वालों पर जोरदार हमला कर दिया।

बुआ की मौत; बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों पर भी हमला

दीपक ने सबसे पहले अपने चाचा पर हमला किया। शोर सुनकर जब उसकी बुआ फूलमती देवी बीच-बचाव करने के लिए दौड़ीं, तो दीपक ने उन पर भी पागलों की तरह चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने किसी को नहीं बख्शा, उसने अपने पिता, चाची, भाई-बहनों और यहां तक ​​कि बीच-बचाव करने के लिए घर में घुसे दो पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया। हमले के बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने आरोपी की बुआ फूलमती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस हमले में सिकंदर कुमार, अभिषेक कुमार, नागेंद्र सिंह, अंजली कुमारी, संध्या कुमारी, योगेंद्र शर्मा और शोभा देवी को गंभीर चोटें आईं।

खुद को भी घायल किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घर के आंगन में अपनों को तड़पता देख आरोपी दीपक ने खुद के चेहरे और शरीर पर भी चाकू से वार किए। जब वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक (SP) पूरन कुमार झा ने घटनास्थल का दौरा किया और घर को सील कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना पूरी तरह से 'डिप्रेशन' और 'पारिवारिक कलह' का परिणाम है। दीपक फिलहाल पुलिस हिरासत में है और घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें

मुआवजे के लिए मां ने रची बेटी के रेप की कहानी, निर्दोष को हुई उम्रकैद; बालिग होते ही युवती ने खोला राज
Also Read
View All