सोनभद्र

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Ganja Smugglers Arrested in Sonbhadra: सोनभद्र में पुलिस ने दो लग्जरी कारों से 1.42 क्विंटल गांजा की खेप बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है...
2 min read
Jun 25, 2026
Ganja smuggling in sonbhadra
पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया (फोटो- पत्रिका)

Ganja recovery worth one crore in sonbhadra:सोनभद्र में पुलिस ने दो लग्जरी कारों से 1.42 क्विंटल गांजा की खेप बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद दोनों कारों को रोकने का प्रयास किया गया। तभी कार चालक गाड़ी भगाते हुए तेजी से निकल गए। इसके बाद पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, चोपन थाना पुलिस मितापुर क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाकर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो कारों में लादकर 1.42 क्विंटल गांजा उड़ीसा से लाकर तस्कर मीतापुर इलाके से गुजरने वाले हैं। मुखबिर ने बताया कि दोनों कारों पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई गई है और तस्कर चोपन की ओर से आने वाले रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

एसओजी की टीम भी कार्रवाई में रही शामिल

सूचना मे बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाया और एक-एक करके सभी वाहनों को चेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान एसओजी की भी टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। चेकिंग के दौरान शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर डाला की ओर से एक इनोवा कार और एक स्विफ्ट कार तेज गति से आती दिखाई पड़ी। इसके बाद पुलिस ने दोनों कारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक अपने-अपने वाहन को लेकर भागने लगे।

इस दौरान पुलिस और एसओजी की टीम ने दोनों कारों का पीछा किया और गांधी आश्रम के सामने सलखन क्षेत्र में दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के जाने पर प्लास्टिक की पांच बोरियों में रखा कुल 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही दोनों कारों पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई गई थी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में लखनऊ के थाना बक्शी का तालाब निवासी मोहम्मद जावेद को और रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना इलाके के अनुज कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है।

ओड़िसा से लाई गई थी गांजा की खेप

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे रायबरेली के रहने वाले उनके सहयोगी ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य के साथ ओड़िसा से अवैध गांजा लात कर उत्तर प्रदेश की विभिन्न जनपदों में इसकी सप्लाई करते थे। आरोपियों ने बताया कि इसके बदले में उन्हें अच्छी कीमत भी मिल जाती थी। वहीं वाहनों का किराया भी इनके मालिकों तक पहुंचा दिया जाता था। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में फरार एक अभियुक्त की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on:
25 Jun 2026 06:59 pm
Also Read
View All