सोनभद्र

निकाय चुनाव के ठीक पहले, दिग्गज सपा नेता ने समर्थकों संग छोड़ी पार्टी, बसपा में हुए शामिल

सोनभद्र में निकाय चुनाव से ठीक पहले सपा नेता शिवव्रत लाल और नीरज श्रीवास्तव ने सैकड़ों नेताओं संग छोड़ी सपा, बसपा में हुए शामिल।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 9:45 PM IST
Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव

सोनभद्र. नगर निकाय चुनाव में पार्टी जा झंडा बुलंद करने के बावजूद पार्टी द्वारा टिकट न मिलने पर पार्टी में विरोध के स्वर फूटने लगे है। समाजवादी पार्टी में जबरदस्त अंतर्कलह उस समय सतह पर आ गया जब वरिष्ठ नेता शिवव्रत लाल श्रीवास्तव और जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने नगर के कई सभासदों और सैकड़ों समर्थकों समेत पार्टी को अलविदा कह दिया।

इसे भी पढ़ें

सोनभद्र में बसपा ज्वाइन करते सा नेता शिवव्रत लाल श्रीवास्तव व अन्य IMAGE CREDIT: Patrika

लगातार 25 वर्षों तक घोरावल क्षेत्र में सपा का झंडा बुलंद करने वाले श्रीवास्तव परिवार ने नगर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में बसपा नेता इंद्रदेव सिंह और रामचन्द्र रत्ना के समक्ष बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताया गया कि नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का टिकट नहीं मिलने और अपनी उपेक्षा से नाराज श्रीवास्तव परिवार बसपा में शामिल हो गया।

अब संभावना जताई जा रही है कि शिवब्रत लाल के पुत्र सूरज श्रीवास्तव को बसपा से नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद हेतु टिकट मिल सकता है। गौरतलब है कि सपा के पूर्व जिला सचिव शिवब्रत लाल की पत्नी उर्मिला श्रीवास्तव घोरावल की नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

सोनभद्र में बसपा ज्वाइ करने पहुंचे सपा नेता के समर्थक IMAGE CREDIT: Patrika

उनके एक पुत्र नीरज वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं,जबकि दूसरे पुत्र सूरज नगर के सभासद हैं। इस अवसर पर सपा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए शिवब्रतलाल ने कहा कि अब सपा में कार्यकर्त्ता का कोई सम्मान नहीं रह गया है। अब पार्टी में पूंजीवादी शक्तियां हावी हो चुकी हैं। चार लोग बन्द कमरे में निर्णय लेते हैं। इस अवसर पर सूरज श्रीवास्तव, रमजान, कलावती देवी, जनार्दन पटेल, डा. रामलाल मौर्य, असलम दादा, बाबूलाल भारती,लक्खू, कल्लू गुप्ता, मु. नईम, बिफ्फन यादव इत्यादि मौजूद रहे।

by JITENDRA GUPTA

Published on:
Also Read
View All
बंधी में भाई को डूबने से बचाने गई बहन भी डूबी, पीछे से आए बहनोई की भी डूबकार मौत

सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा