सोनभद्र

सोनभद्र जिला को प्रशासन ने किया सूखाग्रस्त घोषित

जिले के तीनों तहसीलों से भेजे गये प्रस्ताव-पत्र के आधार पर सोनभद्र जिले को सूखा घोषित कर दिया है।
2 min read
Drought zone
सूखाग्रस्त घोषित

सोनभद्र. जिले में बारिश कम होने के वजह से मौसमी फसलों पर इसका बुरा असर पड़ा है, यही वजह है कि शासन ने जिले को सूखाग्रस्त जनपद घोषित किया है। अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कम वर्षा होने की स्थिति में जिले के किसानों की खेती-बारी आदि फसल पानी के अभाव में सूख गयी थी ।

उन्होंने कहा कि जिले के किसानों की तरफ से शासन व प्रशासन को सूखे से हुई फसल नुकसानी को लेकर जिले को सूखा घोषित करने की मांग पूर्व में की गयी थी। किसानों के खेतों में बोई गयी फसल की पैदावार का स्तर काफी गिर गया था, जिसके वजह से किसानों के फसलों की काफी क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें:



उन्होंने कहा कि सूखे से प्रभावित किसानों को जीविकोपार्जन के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए शासन पूर्व में प्रस्तावित जिले के तीनों तहसीलों से भेजे गये प्रस्ताव-पत्र के आधार पर सोनभद्र जिले को सूखा घोषित कर दिया है।

सूखा के संभावित प्रभाव से उत्पन्न होने वाली सूरत ए हाल से निपटने के लिए सम्बन्धित विभाग भी अपनी कार्ययोजना बनाकर जिले के लोगों को राहत पहुंचाने के मकसद से अपनी तैयारी भी पूरी कर लें, ताकि आगामी दिनों में किसानों को सरकार की तरफ से संचालित होने वाले सूखे जैसे योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके, ताकि बाद में किसानों को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की विभागीय समस्या उत्पन्न न हो सके।

बताते चलें कि जिले की भौगोलिक स्थिति इस तरह है कि यहां किसान खेती बारी के लिए प्रकृति पर ज्यादा निर्भर है, यहां प्रधानमंत्री सिंचाई योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका, जिससे सिचाई योजना को धरातल पर नहीं उतारा जा सका।

Published on:
27 Mar 2018 08:27 pm
Also Read
View All
सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला

सोनभद्र: 3 साल में 199 सर्पदंश से मौत; अस्पतालों से लंबी दूरी तो कहीं खराब रास्तों की वजह से कई लोगों ने लिया झाड़-फूंक का सहारा

फोन गिरवी रख साइबर ठगों को भेजा पैसा, सोनभद्र के जंगल में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान