सोनभद्र

BREAKING: सोनभद्र पहुंचा तूफान, धूल भरी आंधी के बाद, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश

यूपी के सोनभद्र में आया तबाही भरा तूफान, गिरे बर्फ के गोले, तेज चमक के साथ मूसलाधार बारिश।
less than 1 minute read
Thunderstorm in Sonbhadra
सोनभद्र में आंधी तूफान

सोनभद्र. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिलों में रात होते-होते अचानक मौसम में तब्दीली आ गयी। अचानक तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सोनभद्र में रविवार की रात अचानक तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। आंधी-तूफान आने के मिनट भर के अंदर ही पूरे जिले की बिजली काट दी गयी। इलाहाबाद में भी आंधी-तूफान के पहुंचने की खबर है।


सोनभद में आंधी इतनी तेज थी और धूल के कड़ इतने ज्यादा थे कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों में हड़कम्प मच गया और लोग दुकानों में जाकर छिपने लगे। कई किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाओं के बीच ही अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी। इससे कितना नुकसान हुआ है अभी इसकी खबरें नहीं आयी हैं। आंधी-तूफान के चलते गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली पर इससे होने वाले नुकसान को लेकर लोग चिंतित रहे। खबर लिखे जाने तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी का चलना जारी था।
By Santosh Soni

Published on:
13 May 2018 10:19 pm
Also Read
View All
सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला

सोनभद्र: 3 साल में 199 सर्पदंश से मौत; अस्पतालों से लंबी दूरी तो कहीं खराब रास्तों की वजह से कई लोगों ने लिया झाड़-फूंक का सहारा

फोन गिरवी रख साइबर ठगों को भेजा पैसा, सोनभद्र के जंगल में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान