2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनभद्र
भाजपा की सेंट्रल कमेटी तय करेगी सोनभद्र में CM योगी की जनसभा
Play video

भाजपा की सेंट्रल कमेटी तय करेगी सोनभद्र में CM योगी की जनसभा

सदर विधायक ने कहा कि, कर्नाटक चुनाव में मुख्यमंत्री योगी के उपवास कार्यक्रम का शिड्यूल तय होने के बाद ही जिले में होगा आगमन...
Google source verification

सोनभद्र. ना आधिकारिक सूचना और ना ही प्रोटोकॉल। सिर्फ सूचना पर जनपद में मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को लेकर हायतौबा मच गई। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में 11 अप्रैल को तय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शिरकत करना था। जहां एक जनसभा को संबोधित कर पार्टी की नेताओं संघ बैठक भी करनी थी।

कार्यक्रम के लिए पीडब्लूडी विभाग की तरफ से लगभग 89 लाख रूपये का टेंडर अखबारों में गजट कराया गया। अप्रैल माह के शुरुआत से ही जोर शोर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी नेता और अधिकारी जुट गए, लेकिन तय तारीख आते आते कोई प्रोटोकॉल नहीं आया और ना ही कोई सूचना।

अब स्थिति न तो हां और न तो ना वाली हो गई नेता और अधिकारी उहाफोह की स्थिति में थे। तैयारी भी जनसभा की पूरी थी। पूरा क्षेत्र भगवा रंग से सराबोर हो गया था। जिधर भी नजर जाये पंडाल भगवा के रंग से रंगा हुआ था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने जानकारी दी कि, सेंट्रल कमेटी जिले में योगी के कार्यक्रम की तारीख तय करेगी। दरअसल, कर्नाटक में चुनाव को लेकर योगी भी टीम में शामिल है योगी का उपवास तय है। बस इंताजर है तो कर्नाटक में योगी के उपवास के तारीखों की। वहां के कार्यक्रम की जैसे ही तारीख क्लियर होगी सोनभद्र में योगी के कार्यक्रम तय हो जाएगा।

by जितेंद्र गुप्ता

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश