पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रतनलाल ताम्बी ( Ratan Lal Tambi ) का शुक्रवार रात निधन हो गया। ताम्बी ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल ( SMS ) में अंतिम सांस ली। 85 वर्षीय ताम्बी लम्बे समय से बीमार थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) शुक्रवार सुबह पूर्व मंत्री ताम्बी से मिलने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे थे।
भीलवाड़ा/जहाजपुर.
खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड तथा भूदान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रतनलाल ताम्बी ( Ratan Lal Tambi ) का शुक्रवार रात निधन हो गया। ताम्बी ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल ( SMS ) में अंतिम सांस ली। 85 वर्षीय ताम्बी लम्बे समय से बीमार थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) शुक्रवार सुबह पूर्व मंत्री ताम्बी से मिलने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे थे। गहलोत ने आईसीयू में एडमिट ताम्बी से मुलाक़ात की थी।
लम्बे समय से थे बीमार ( Congress Leader Death )
जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री रतनलाल ताम्बी का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से खराब चल रहा था। कई दिनों तक उन्होंने अपने निवास पर रहकर ही इलाज करवाया और स्वास्थ्य लाभ लिया। लेकिन तबियत में ज़्यादा सुधार नहीं आने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल भर्ती करवाया गया लेकिन उनकी हालत यहां भी लगातार नाज़ुक बनी हुई थी।
1977 में विधानसभा चुनाव लड़ा
पूर्व मंत्री रतनलाल ताम्बी सरपंच, प्रधान और विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1977 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे 1980 और 1993 के चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। ताम्बी के पिता स्वतन्त्रता सेनानी थे।
जहाजपुर में होगा अंतिम संस्कार
ताम्बी के निधन के बाद जहाजपुर में शोक की लहर है उनका अंतिम संस्कार शनिवार को भीलवाड़ा के जहाजपुर में किया जाएगा।
( फाइल फोटो )
यह खबरें भी पढ़ें...