पुलिस ( Pratapgarh Police ) ने बताया कि शहर के मंगलवार देर रात वाटर वक्र्स रोड निवासी समीर (16) पुत्र करीम खां, तौकीर (17) पुत्र असलम खां और सोहेल (16) पुत्र सलीम खां बाइक लेकर मंगलवार शाम मंदसौर गए थे। वहां समीर की जन्मदिन की पार्टी की। इसके बाद तीनों प्रतापगढ़ आ रहे थे। अवलेश्वर टोल प्लाजा के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।