नागौर.
शहर में एक युवक को अपनी लापरवाही के कारण 3 लाख रुपयों से हाथ धोना ( Cash Bag Theft ) पड़ा है। जानकारी के अनुसार पैशे से क्लर्क नागौर निवासी सूरज प्रकाश जोश बैंक से रुपये निकलवा कर घर जा रहा था। इसी दौरान गांधी चौक में पैसे से भरा बैग मोटरसाइकिल पर छोड़कर चाय पीने के लिए एक दुकान में रुक गया। पीछे से आए एक किशोर ने रुपयों से भरे बेग पर हाथ साफ कर दिया।