New Jaipur Smart City Project: इस हाईटेक सिटी के बनने से राजस्थान के युवाओं को पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में बेंगलुरु, हैदराबाद या पुणे जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह शहर न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा, बल्कि 'विकसित राजस्थान' के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
Jaipur Hi-Tech City : राजस्थान की राजधानी अब केवल अपनी विरासत और पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के नक्शे पर एक 'टेक पावरहाउस' के रूप में भी पहचानी जाएगी। प्रदेश की भजनलाल सरकार जयपुर के पास एक ऐसी अत्याधुनिक हाईटेक सिटी (Hi-Tech City) विकसित करने की तैयारी में है, जो विशाखापत्तनम की 'क्वांटम सिटी' और तेलंगाना के 'आईटी हब' को टक्कर देगी। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जयपुर पर बढ़ते शहरी दबाव को कम करना और स्थानीय युवाओं को विश्वस्तरीय रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
हाल ही में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि अब शहरी विकास पुराने ढर्रे पर नहीं होगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि भविष्य की जरूरतों, बढ़ती आबादी और आधुनिक तकनीक को ध्यान में रखते हुए ही नई कॉलोनियों और सड़कों का खाका तैयार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को विशाखापत्तनम और तेलंगाना के सफल मॉडल्स का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं ताकि जयपुर की इस नई सिटी में तकनीक और सुविधाओं का अनूठा संगम देखने को मिले।
जयपुर के पास प्रस्तावित यह शहर केवल इमारतों का जंगल नहीं, बल्कि नवाचार का केंद्र होगा। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार होंगी: