जयपुर

बड़ी कार्रवाई: जयपुर में 3 अवैध कॉलोनियों समेत 5 जर्जर मकान ध्वस्त, फ्लैट्स-आंगनबाड़ी और कई भवनों को किया सील , 17 को नोटिस जारी

Jaipur News: जयपुर में जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने 14 बीघा में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। ये कॉलोनियां अलग-अलग जगहों पर विकसित की जा रही थीं।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 8:39 AM IST
JDA Action
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Big Action On Dilapidated Buildings Demolished: जयपुर के सुभाष चौक क्षेत्र में हालिया हादसे के बाद ग्रेटर नगर निगम ने भी जर्जर मकानों की सुध लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को मानसरोवर और झोटवाड़ा जोन में कार्रवाई हुई। इस दौरान पांच मकानों को ध्वस्त किया गया, 17 जर्जर मकानों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए और 23 मकानों को सील किया गया।

आयुक्त गौरव सैनी ने बताया कि झोटवाड़ा जोन में 17 जर्जर भवनों को नोटिस जारी कर उन्हें मरम्मत और खाली करवाने के लिए व्यक्तिगत समझाइश दी गई। इसके अलावा दो जर्जर भवनों में निवास कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

एक जर्जर आंगनबाड़ी भवन को भी सील कर दिया गया। मानसरोवर जोन के वार्ड संख्या 85 में पांच जर्जर भवनों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा 12 फ्लैट को सील कर दिया गया, जिनमें से कुछ फ्लैट्स में परिवार रहते थे, जबकि अन्य परिवार पहले ही अन्य घरों में शिफ्ट हो चुके थे।

जोना उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया कि वार्ड संख्या 70 के 10 जर्जर भवनों को पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन मकान खाली नहीं किए जाने पर इन्हें सील किया गया।

14 बीघा में 3 अवैध कॉलोनी ध्वस्त

जयपुर में जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने सोमवार को 14 बीघा में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। ये कॉलोनियां अलग-अलग जगहों पर विकसित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान ग्रेवल-मिट्टी और ब्लॉक लगाकर बनाई जा रही सड़कों को भी तोड़ दिया गया। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य भी ध्वस्त किए गए।

पुलिस उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि अजमेर रोड के ग्राम सांझरिया में तीन बीघा, ग्राम बेगस में तीन बीघा में सालासर सिटी और ग्राम कानोता में मालियों की ढाणी के पास आठ बीघा में केशव सिटी नाम से अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही थीं।

Updated on:
9 Sep 2025, 8:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat : राजस्थान में कई जिलों की ग्राम पंचायतों ने पेश की मिसाल, रजामंदी से चुने यहां ‘निर्विरोध’ सरपंच

राजस्थान को एक और ट्रेन की सौगात, दिवाली पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो