जयपुर

Weather Update 15 May : राजस्थान में आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 40-50 KMPH गति से चलेगी तूफानी हवा

Weather Update 15 May : मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राजस्थान के 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए किन शहरों में बारिश की संभावना है।

2 min read
जयपुर में तूफानी और बारिश हवा का दृश्य। फोटो पत्रिका

Weather Update 15 May : मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुन्झूनूं, चूरू, खैरथल-तिजारा, सीकर, हनुमानगढ़ और कोटपूतली-बहरोड़ में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Metro Phase-2 : जयपुर मेट्रो की बल्ले-बल्ले, जेडीए ने सौंपी जमीन, आज से तारबंदी का काम होगा शुरू

अगले 48 घंटे राहत, फिर बढ़ेगी तपिश

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा लंबी नहीं रहेगी। 17 मई से पश्चिमी राजस्थान में एक बार फिर तीव्र हीटवेव का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

उधर फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जबकि बीकानेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर तेज गर्मी की चपेट में हैं। शुक्रवार को बीकानेर, फलोदी, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में लू की चेतावनी दी है।

जैसलमेर के पोकरण में भी शाम को उठा रेत का बवंडर

राजस्थान में गुरुवार को एक बार फिर मौसम ने पलटा खाया। जयपुर, सीकर, झुन्झुनूं और श्रीगंगानगर सहित कई शहरों में दोपहर बाद आंधी और बारिश का दौर चला। जयपुर में दिन में तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया। इसके बाद शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

हवा की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिससे पूरा शहर हिल गया। शाम सात बजे मौसम में हुए इस बदलाव से महज 30 मिनट में तापमान दस डिग्री गिरकर 38 डिग्री से गिरकर 28 डिग्री पर आ गया। इधर अलवर में शाम को तेज आंधी आई वहीं जैसलमेर के पोकरण में भी शाम को रेत का बवंडर उठा।

जयपुर में 12 दिन बाद फिर 10 डिग्री गिरा तापमान

जयपुर में गुरुवार को आई तेज आंधी और बारिश ने 2 मई को आए तेज अंधड़-बारिश की याद दिला दी। दो मई को भी 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवा और बारिश ने शहर को न केवल भिगो दिया था बल्कि तापमान में भी 10 डिग्री की गिरावट हुई थी। गुरुवार को तेज हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

प्री-मानसून दक्षिण-तटीय और पूर्वोत्तर में भारी बारिश

दक्षिण व पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार की ओर आगे बढ़ने की दिशा में अनुकूल दिखाई रहा है। मानसून 16 मई को दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर पहुंच सकता है। मानूसन से पहले प्री एक्टीविटी से ओडिशा, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी से भारी बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें

Banswara : पेट्रोल-डीजल कम मिलेगा! पेट्रोल पंपों पर सूचना चस्पा, वाहन चालक नाराज, मचा हंगामा
Published on:
15 May 2026 06:36 am
Also Read
View All