बांसवाड़ा

कंकू देवी के विजयी घोषित होते ही अचानक शुरू हुआ पथराव, पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त जाब्ता बुलाया

ग्राम पंचायत में चुनाव परिणाम ( Panchayat Election Result ) के बाद अचानक कुछ लोगों ने पथराव ( Stone Pelting ) कर दिया। ( Banswara Crime News )
less than 1 minute read
Feature image

गनोड़ा/बांसवाड़ा.
जिले के घाटोल पंचायत समिति क्षेत्र में नवगठित डिंडोरिया ग्राम पंचायत में चुनाव परिणाम ( Panchayat Election Result ) के बाद अचानक कुछ लोगों ने पथराव ( Stone Pelting ) कर दिया। वारदात पर मौके पर पुलिस बल ने स्थिति संभाल ली। हालांकि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन एकबारगी माहौल तनावपूर्ण होने पर घाटोल से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

यह है पूरा मामला ( Banswara Crime News )

पुलिस ( Banswara Police ) के अनुसार नरवाली-जगपुरा मार्ग से अंदर की तरफ डिंडोरिया में घटनाक्रम सरपंच पद पर कंकू देवी के विजयी घोषित करने के बाद हुआ। यहां शोर-शराबे के बीच अन्य प्रत्याशियों समर्थकों के समूह ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। अंधेरा होने से स्थिति अस्पष्ट रही, लेकिन पुलिस ने मौके से पत्थरबाजों को खदेड़ दिया।


अतिरिक्त जाब्ता बुलाया

थानाधिकारी मोटागांव हेमंत चौहान ने बताया कि मौके पर शांति है। हालात पूरी तरह पुलिस के काबू में है, लेकिन हंगामा और पथराव करने वाले अभी चिह्नित नहीं हो पाए हैं। एेहतियात के तौर पर घाटोल से अतिरिक्त जाब्ता बुलाया है।

( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on:
18 Jan 2020 12:14 am
Also Read
View All
Banswara : ‘काश हेलमेट पहना होता..’, निलेश-समीर हैंडबॉल के राज्य स्तर के खिलाड़ी थे, अंतिम संस्कार में रोया पूरा गांव

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के इस गांव की अनूठी मिसाल, 11 बार निर्विरोध चुना वार्ड पंच, अब 12वीं बार की तैयारी

बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : रोडवेज बस ने दो छात्रों रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

ग्राउंड रिपोर्ट: 2022 से 2026 तक वागड़ में नकली नोटों के 5 बड़े मामले, जानें गुजरात-MP बॉर्डर के रास्ते कैसे फैला नेटवर्क?

पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी घूस: बांसवाड़ा में ACB का बड़ा एक्शन, वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार